Author: News Maati

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘क्रू-9′ के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय बाद पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया और कहा कि उनका अटूट दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया।” नासा से जुड़े अंतरिक्ष यात्री विलियम्स, निक हेग और बुच विल्मोर तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव बुधवार तड़के स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौट आए। यह यान समुद्र में फ्लोरिडा के…

Read More

जम्मू । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के भटिंडी में घुसपैठ से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह, जम्मू में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। बताया गया कि पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ मामले में एनआईए छापेमारी करती रही है। इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को एनआईए ने छापेमारी की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों समेत कुल 19 स्थानों पर रेड डाली गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी, बड़गाम, अनंतनाग और बारामुला जिलों में छापेमारी की गई…

Read More

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा के पीछे मास्टरमाइंड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नागपुर के महाल इलाके में तोड़फोड़ के बाद आगजनी हुई थी। इसके बाद सीएम फडणवीस ने पुलिस को कड़े कदम उठाने के लिए कहा था। पुलिस ने जिस शख्स को अरेस्ट किया है। उसका नाम फहीम शमीम खान है। यह भी सामने आया है कि नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के तौर गिरफ्तार किए फहीम खान ने 2024 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नागपुर में 17 मार्च को हिंसा भड़की थी। तब यह माना गया था कि…

Read More

वॉशिंगटन।भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने से ज्यादा का समय स्पेस में गुजारने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड हुआ। एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने और स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद होने के बाद उनको स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे लगे। इसके बाद बोट लेकर मौजूद टीम ने हैच खोलते हुए सभी को निकाला और जरूरी मेडिकल जांच की। सुनीता और बुच के क्राफ्ट के लैंड होने के बाद…

Read More

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच सीमित युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इस समझौते में रूस पूरी तरह युद्ध नहीं रोकेगा लेकिन यूक्रेन के ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर हमला नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत में इसकी सहमति बनी है। दो घंटे तक चली बातचीत में ट्रंप ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का प्रस्ताव रखा, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में पूर्ण युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पुतिन ने अमेरिका के एक महीने…

Read More

सुनीता विलियम्स के लौटने का इंतजार कर रहे माइकल विलियम्स शांत चित्त व्यक्ति हैं और सितंबर में उन्होंने सुनीता की काबिलियत पर विश्वास जताते हुए कहा था कि वो अंतरिक्ष में खुश हैं. दोनों का अपना कोई बच्चा नहीं है, लेकिन अहमदाबाद से एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर उतरा है, जिसके साथ ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद वापस लौट आए हैं. आज हम…

Read More

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी कर ली है। नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना मिशन शुरू किया था। निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव 29 सितंबर 2024 को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे। हेग और गोरबुनोव स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष…

Read More

रायपुर। झारखंड में कथित शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) रायपुर ने आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी है।मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया था, जिसमें यहां के अधिकारियों के अलावा झारखंड के आईएएस अधिकारी और तात्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे को भी आरोपित बनाया गया था।किसने दर्ज कराई थी शिकायत?जानकारी के मुताबिक, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी विकास सिंह ने इस घोटाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद…

Read More

पटना । अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस बात की जानकारी दी है। सांसद संजय झा ने बताया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीएम नीतीश से अप्रैल के महीने में ऑनलाइन समय मांगा है। सांसद ने यह भी बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम बिहार के विकास और विजन पर चर्चा करेंगे। JDU सांसद ने बताया है कि इस कार्यक्रम में अगले दस साल के लिए बिहार को लेकर सीएम नीतीश कुमार के विजन पर चर्चा…

Read More

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी ने उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह पार्टी ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से बढ़ती चहलकदमी के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस बिहार में अपनी पुरानी जमीन को तलाशने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने करीबी कृष्णा अलावरू को बिहार भेजकर इसका सख्त संदेश भी दिया था। इसके साथ ही लालू प्रसाद के विरोध के बाद भी पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल कर राहुल गांधी…

Read More