Author: News Maati

चतरा। टंडवा स्थित एनटीपीसी के उत्तरी करणपूरा मेगावाट विद्युत ताप परियोजना के पहले और दूसरे यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन और वितरण के बाद परियोजना के तीसरी यूनिट का भी परीक्षण सफल रहा। परियोजना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह सफलता बुधवार को मिली। तीसरे इकाई से बिजली के सफल उत्पादन की लकीरें जैसे ही ट्रायल रूम में लगे स्क्रीन में दिखी वैसे ही ट्रायल रूम के अंदर तालिया की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस प्रकार से 1980 मेगावाट वाली एनटीपीसी की उतरी करणपुरा मेगा विद्युत ताप परियोजना के तीनों युनिट से बिजली का उत्पादन सफल हुआ। परियोजना के पहले…

Read More

पटना। जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। 70 वर्षीय लालू यादव सुबह करीब 10.30 बजे पटना में ईडी के बैंक रोड कार्यालय पहुंचे थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, जो पाटलिपुत्र से राजद की सांसद भी हैं, अपने पिता के साथ थीं। ईडी के अधिकारियों ने लालू यादव से पूछताछ में उनसे सवाल किया कि किशुन देव राय ने 3 हजार वर्ग फीट की जमीन मात्र 3 लाख 75 हजार रुपये में राबड़ी देवी को ही…

Read More

रांची। सीबीआई ने 40 हजार 500 रुपये घूस लेते हुए इंडियन डिफेंस सर्विस से गैरिसन इंजीनियर साहिल को गिरफ़्तार किया है। वह एक ठेकेदार के 27 लाख के बिल के भुगतान के लिए दो प्रतिशत की दर से 54 हजार रुपये घूस मांग रहा था। सीबीआई रांची की टीम ने घूस लेते हुए उसे बुधवार की शाम को सूजाता चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में उसके दफ़्तर से गिरफ़्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों का एक दल गैरिसन इंजीनियर के नामकुम स्थित घर पर छापेमारी कर रही है। ठेकेदार से सीबीआई से इस बात की शिकायत की…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक कठोर राज्य में बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उग्रवाद के खिलाफ संघर्ष देश के अस्तित्व के लिए एक लड़ाई है। जनरल मुनीर ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक में की, जो बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन को अपहरण करने के कुछ दिनों बाद बुलाई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने बंद कमरे में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की, जिसे उन्होंने देश…

Read More

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर उतारने की योजना है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजना में भारत नाम से अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की है। उन्होंने ये भी कहा है कि 2040 में चांद पर भारतीय मूल का…

Read More

मुंबई। विश्व बाजार में गिरावट रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी और सर्विसेज समेत 17 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.79 अंक उछलकर 75,449.05 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.30 अंक की बढ़ोतरी लेकर 22,907.60 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेज रही। इससे मिडकैप 2.28 प्रतिशत की छलांग लगाकर 41,107.00 अंक और स्मॉलकैप 2.17 प्रतिशत की…

Read More

कोडरमा। चंदवारा थाना के ढाब में मंगलवार रात चोरों ने एसबीआई एटीएम मशीन की चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के ढाब शाखा से सटे एटीएम में लगे शटर के ताले को रात के करीब 12 बजे गैस कटर की सहायता से काट दिया और उसमें रखे एटीएम मशीन को लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान मशीन के अपने जगह से अलग होने पर सायरन बजनी शुरू हो गई, लेकिन उसकी आवाज धीमी होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी आवाज सुनाई नहीं पड़ी। इधर पड़ोस के लोग की जब नींद खुली और…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट के लिए दी गई जमीन को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई। सरकार ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया। मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि एसपीटी अधिनियम के तहत जमीन बिक्री योग्य नहीं है। इस मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो एसपीटी और एनर्जी पॉलिसी के उल्लंघन की समीक्षा करेगी। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा कि इसकी जांच के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी बनाई…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रश्न पढ़ने के दौरान असमंजस की स्थिति बन गई। प्रश्न पढ़ते समय वह कुछ क्षण रुक गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्न को पढ़ा हुआ मान लिया। इस पर विधायक मेहता ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यों 12 बजे से यहां आकर बैठते हैं, जब पढ़ने के लिए वक्त ही नहीं दिया जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि और कुछ आरोप लगाना है…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को पेयजल विभाग में हुई अवैध निकासी को लेकर सत्ता पक्ष ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सरकार के जवाब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खोदा पहाड़, निकली चुहिया। उन्होंने प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रताप को चेताते हुए कहा कि सिर्फ जोर से बोलने से भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। विवाद के केंद्र में उच्च वर्गीय लिपिक संतोष कुमार हैं, जो 15 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे। संतोष ने अपने 27 पन्नों के स्पष्टीकरण में अधिकारियों…

Read More