Author: News Maati

मुंबई। दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन को आईफा 2025 में ‘उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। रेखा ने अपने ‘खून भरी मांग’ के को-स्टार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्रदान करते समय, रेखा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए, “खून भरी मांग” के गीत ‘हंसते-हंसते कट जाए रास्ते’ के बोल दोहराए। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि फिल्म का निर्देशन करने के अलावा, रोशन रेखा और कबीर बेदी के साथ “खून भरी मांग” के कलाकारों का भी हिस्सा थे। सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की क्लिप डालते हुए, रोशन ने लिखा, “नेक्सा आईफा अवॉर्ड 2025…

Read More

नागपुर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा पर मचे घमसान के बीच राज्य के नागपुर में इसी मुद्दे पर हिंसा सामने आई है। सोमवार को नागपुर में एक तस्वीर के जलाए जाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी और आगजनी होने लगी। पत्थरबाजी की सूचना पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में घोषणा की कि बिहार के मढ़ौरा में बने लोकोमोटिव (रेल इंजन) जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही भारत आॅस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच निर्यात कर रहा है, जबकि ब्रिटेन, सऊदी अरब, फ्रांस सहित अन्य देशों को भी रेल डिब्बों के महत्वपूर्ण उपकरण भेजे जा रहे हैं। राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान वैष्णव ने बताया कि मढ़ौरा स्थित रेल कारखाने में बने लगभग 100 लोकोमोटिव जल्द ही निर्यात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वही कारखाना है, जिसकी घोषणा पूर्व रेल मंत्री लालू…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जुड़ी जानकारियां देने के लिए पहले सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है। यह केंद्र कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बनाया है। यहां से युवाओं को इंटर्नशिप के बारे में जानकारी और मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप करने…

Read More

पटना। बिहार के एडीजी लॉ एंड आॅर्डर और एडीजी हेडक्वार्टर ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार में अब तक जितनी भी घटनाएं हुई है पुलिस ने सभी घटनाओं में कार्रवाई की है। कई जगहों पर हमारे पुलिस टीम पर अटैक हुआ है उसके खिलाफ भी पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस को कट्टा (देसी पिस्तौल) दिखाता है, तो पुलिस को उसे चुनौती देने के बजाय गोली चलाने का अधिकार होगा। एडीजी लॉ एंड आॅर्डर पंकज दराद ने कहा कि अगर पुलिस पर कोई अटैक किया…

Read More

पटना । विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के हत्थे चढ़े नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनिल कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है। अनिल कुमार दास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसवीयू ने कार्रवाई की थी। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार दास के निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। निलंबन अवधि के दौरान श्री दास को जीवन निर्वाह भत्ता का ही भुगतान किया जाएगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पटना आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इससे पहले डीटीओ अनिल दाल के कई…

Read More

पटना। त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचित होने वाले मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों को मासिक भत्ते हर माह मिलेंगे। पंचायती राज विभाग ने यह निर्णय लिया है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित सभी जन-प्रतिनिधियों के नियमित नियत मासिक भत्ते का भुगतान जिला स्तर से प्रतिमाह किया जाएगा। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से हर चौथे माह जिसमें अप्रैल, जुलाई एवं नवंबर में विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है। अब इनका भुगतान जिला स्तर से…

Read More

मुंबई। पिछले सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी लौटती हुई नजर आई। लगातार 5 कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स ने आज जोरदार वापसी करते हुए 74 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफलता हासिल की। हालांकि आज के कारोबार की शुरूआत दबाव के साथ हुई थी। इसके बावजूद खरीदारी के सपोर्ट से पहले घंटे के कारोबार में ही शेयर बाजार ने आज के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन दोपहर…

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए यह वृद्धि करेगी, जो मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को नियामक फाइलिंग में बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर उसने अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि वह…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन की देर रात की फ्लाइट के दौरान एयर फोर्स वन पर मीडिया से कहा कि हम देखना चाहते हैं कि क्या हम युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। शायद हम कर सकते हैं, शायद हम नहीं भी कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम किया गया है। इससे पहले…

Read More