Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के इन चार शहरों में जमीन खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर एक साल तक प्रतिबंध, जानें वजह
- 1 लाख करोड़ निवेश, 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य, झारखंड में निवेश को मिलेगा नया बूस्ट, मसौदा जारी
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
- एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
Author: News Maati
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयन नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी है। इससे डीजीपी की नियुक्ति अब राज्य स्तर से ही हो सकेगा। यूपीएसएसी को पैनल नहीं भेजना पड़ेगा। डीजीपी का कार्यकाल भी दो साल का रहेगा। रिटायर्ड हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय कमेटी डीजीपी का चयन करेगी। कमेटी में मुख्य सचिव, यूपीएसएसी की तरफ से नामित एक अफसर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या उनकी ओर से नामित व्यक्ति, अपर मुख्य सचिव या…
चाईबासा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के चाईबासा में चुनावी सभा में आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आज उन पार्टियों की गोद में बैठा है, जिनके दामन पर आदिवासियों के खून के छींटे हैं और जिनके नेता कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोल्हान प्रमंडल में 80 के दशक में हुए बहुचर्चित गुवा गोलीकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ आदिवासियों के खून से रंगे हैं। उस वक्त देश और…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के साथ ही झारखंड व महाराष्ट्र में भी काफी डिमांड है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार से चुनावी दौरे पर उतरेंगे। पहले दिन वे झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी की पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के लिए होगी। वे यहां तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा में सीएम योगी चार प्रत्याशियों के लिए एक साथ वोट मांगेंगे। कोडरमा में होगी पहली जनसभा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा मंगलवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के पक्ष में मुख्यमंत्री…
चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं। अदालत में भी इन्होंने झूठ बोला। आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की पुकार को याद रखिए और झारखंड की पहचान बचाइए। झारखंड में एनडीए की सरकार बनाइए। आदिवासी बेटियों के नाम जमीन करने के लिए कानून बनाया जाएगा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और…
धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर स्थित जीटी रोड पर फकीरडीह के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7 बजे रूबी खातून (26) अपनी बेटी सीपत परवीन (08), बहन जानवी उर्फ आयत परवीन (15) और उनके पड़ोस की ही रहने वाली दुर्गेश शाह की पुत्री ट्यूशन जाने के लिए सड़क पार करने की तैयारी में थे, इसी दौरान तेज रफ्तार…
गुमला। गुमला पुलिस ने तर्री बाईपास रोड के पास युवक शुभम कुमार से बुलेट व उसके दोस्तों से मोबाइल लूटने व मारपीट की घटना का उदभेदन करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में बसिया थाना क्षेत्र के तिर्रा केमताटोली निवासी सुमित डुंगडुंग, लोहरदगा जिला के किस्को निवासी लक्ष्मण भगत, गुमला थाना क्षेत्र के बरिसा गांव निवासी बुधवा उरांव व गिंडराटोली निवासी बुद्धेश्वर उरांव के नाम शामिल है। इनके पास से लूट गया बुलेट, तीन मोबाइल और दो बाइक बरामद किया। सोमवार को गुमला थाना में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ…
गुमला। विधानसभा चुनाव लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बिशुनपुर प्रखंड के ग्राम हाड़ूप स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की उपलब्धता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और वहां उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। इससे पूर्व उपायुक्त ने बिशुनपुर के क्लस्टर में ठहरे पुलिस बल से भी मुलाकात की एवं उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश…
रांची। जैन धर्म के समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जैन धार्मिक के पूज्य आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल के 50 वर्ष साधना और साधुत्व को समर्पित अभिरामम पुस्तक और स्मृति चिन्ह भी भेंट की। यह पुस्तक संघ और राष्ट्र हित में है। इस किताब में जैन धर्म के मूल सिद्धांत और महावीर के उपदेशों का विस्तृत वर्णन है, जो समाज में अहिंसा और करुणा के मूल्य को बढ़ावा देता है। राज्यपाल ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। ये…
अल्मोडा । उत्तराखंड के अल्मोडा में यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 36 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल है। गढ़वाल से कुमाऊं तक यात्रियों को ले जा रही यह बस सोमवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पहले बस ने अपना नियंत्रण खो दिया था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि दुर्घटना के समय बस में लगभग 40 लोग…
गढ़वा। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गढ़वा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी राज्य के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया।रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव झामुमो सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे और भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं और वालंटियर से बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने और विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे राज्य में…