Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की पुस्तक ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ का लोकार्पण किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में डायमंड बुक्स द्वारा द्वारा प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण समारोह में बिहार विधानमंडल के सदस्य (एमएलसी) और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक अरविंद मोहन, प्रोफेसर प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। भाजपा नेता संजय मयूख ने पुस्तक को बिहार की विकास यात्रा का प्रतिबिंब बताया और कहा कि यह पुस्तक लाखों रुपये के विज्ञापनों से कहीं अधिक प्रभावी है…
मालदा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद ही राज्य में ‘रुके हुए’ विकास कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के चारों ओर ‘सुशासन’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार में भी भाजपा सरकार है। अब बंगाल में भाजपा सरकार आनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद…
रांची। खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची में विभिन्न आदिवासी संगठनों का विशाल हुजूम सड़कों पर उतरा। बंद का व्यापक असर देखने को मिला और अधिकांश व्यापारिक एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। आदिवासी समाज के लोग डेलपासा और पारंपरिक हरवे हथियार लेकर सड़क पर उतरे और अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए झारखंड बंदी को सफल बनाया गया। रांची में बंद की अगुवाई केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की। इस अवसर पर उन्होंने सरकार से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा…
रामगढ़। देश के कई बड़े स्क्रैप व्यापारियों के अलावा सैकड़ों लोगों को ठगने वाला साइबर अपराधी संटू, पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से संटू उर्फ सिंटू उर्फ कुंदन को गोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से छह मोबाइल, 4.50 लाख रुपये नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। यह जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि संटू उर्फ सिंटू उर्फ कुंदन मूल रूप से बिहार राज्य के नालंदा जिला अंतर्गत परवलपुर थाना के मोआ, बंगपुर का रहने वाला है। वह लगभग 12 साइबर…
माल्दा। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं। एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नयी कनेक्टिविटी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं…
रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिसके बाद राज्य पुलिस ने इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधिकारिक सूची और तस्वीरें जारी की हैं, ताकि आम जनता की सूचना पर इन्हें पकड़ा जा सके। इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ये झारखंड के साथ-साथ बिहार व पश्चिम बंगाल में भी वारदातें कर फरार हैं। इन वांटेड अपराधइयों की सूची में झारखंड के लगभग सभी बड़े जिलों में सक्रिय रहे अपराधी शामिल हैं। इस सूची में…
ढाका । बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा अपनी चरमसीमा पर पहुंच गई है। ताजा मामले में बांग्लादेश के राजबारी जिले के सदर उपजिला में एक हिंदू व्यक्ति को जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। पूरे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की जो तस्वीरें आ रही हैं, वह काफी परेशान करने वाली है। मरने वाले की पहचान 30 साल के रिपन साहा के तौर पर हुई है। रिपन राजबाड़ी में गोलंदा मोड़ के पास करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करता था। बता दें, जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसका बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी)…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। इसे भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा और खास कदम माना जा रहा है। अब तक वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ चेयरकार में चल रही थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन के शुरू होने से लंबी दूरी की रात की यात्रा पूरी तरह बदलने वाली है। खासकर उन यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी राहत होगी, जो रात में आरामदायक और तेज सफर चाहते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पूरी तरह आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में…
पटना । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बिहार के चंपारण के केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर तक विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग के पहुंचने पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने इसे न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, बल्कि भारत की आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक संकल्प की शक्ति का अद्भुत प्रतीक भी करार दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “बहनों और भाइयों, यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग चंपारण केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर तक सफलतापूर्वक…
रांचीः आदिवासी नेता और पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का ऐलान किया। संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हाथों में जलती मशाल और नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस…