Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
रांची। रांची मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की ओर से अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में सभा की ओर से कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने बुधवार को बताया कि इससे पहले समाज के बच्चों के लिए मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर गेम और उसके बाद भाषण प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के बच्चें भाग ले सकते हैं।
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने इसके मद्देनजर बिहार के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के मान्यता प्राप्त 10 राजनीतिक दलों से जुड़े लगभग 280 बीएलए हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने बीएलए को संबोधित किया। बीएलए को उनकी नियुक्ति, भूमिका और जिम्मेदारियों के…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसक घटनाओं को गंभीरता ले लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इन घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। एनसीडब्ल्यू ने बुधवार को एक बयान में बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान के मंदिरपारा इलाके में सांप्रदायिक अशांति के दौरान कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। हिंसा के कारण सैकड़ों महिलाओं को पलायन करना पड़ा, जिनमें से कई को सुरक्षा…
नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 17 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ प्रदीप वर्मा, सांसद (राज्यसभा); राजेश कच्छप, विधायक, खिजरी, रांची और ईएसआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया ईएसआई लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे और उन्हें…
नई दिल्ली । जस्टिस बीआर गवई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह 14 मई को चीफ जस्टिस के पद की शपथ लेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर होंगे और अगले ही दिन जस्टिस गवई पदभार संभालेंगे। वह देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिस होंगे, उसने पहले जस्टिस केजी बालाकृष्णन भी मुख्य न्यायाधीश रहे हैं, जो अनुसूचित जाति वर्ग के थे। मौजूदा चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने बुधवार को जस्टिस बीआर गवई के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी। जस्टिस गवई का पूरा नाम भूषण रामकृष्ण गवई है। चीफ जस्टिस खन्ना के बाद वह सुप्रीम…
दुमका । झारखंड के दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में पानी-बिजली से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप करा दी और कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने सोमवार और मंगलवार को भी इस मुद्दे पर कॉलेज परिसर में बाल्टी-बर्तन लेकर प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना है कि तीन दिन से हॉस्टल में पानी नहीं आ रहा है। बिजली आपूर्ति की स्थिति भी बेहद खराब है। हॉस्टल के तमाम कमरों की वायरिंग से लेकर स्विच बोर्ड तक उखड़ गए हैं। पानी नहीं आने से उनके लिए नहाना…
जमशेदपुर । जमशेदपुर के सोनारी इलाके में एक सांड की वजह से घंटों अफरा-तफरी मची रही। सांड एक मकान का दरवाजा खुला पाकर न सिर्फ अंदर घुस आया, बल्कि सीढ़ियों से मकान की तीसरी मंजिल पर जा पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। मोहल्ले के लोगों की लाख मशक्कत के बाद सांड नीचे नहीं उतरा। करीब चार घंटे बाद सांड को एक क्रेन के सहारे छत के रास्ते से नीचे उतारा गया। बताया गया कि सोनारी आदर्श नगर के न्यू ग्वाला बस्ती के रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन सांड सड़क पर आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तंजानिया के दौरे के बाद बुधवार को रांची पहुंचे। यहां रक्षा राज्य मंत्री सीधे नामकुम आर्मी ग्राउंड गए, जहां सूर्य किरण की टीम की ओर से 19 और 20 अप्रैल को एयर शो आयोजित किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री ने मौके पर वायु सेवा के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और इस एयर शो की रूपरेखा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि रांची में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम कर रही है। भारतीय वायुसेना की यह टीम विमानों की कई रोमांचकारी करतब दिखाएगी। संजय सेठ…
मुंबई। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, बैंकिंग और तेल एवं गैस समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 309.40 अंक की छलांग लगाकर नौ कारोबारी सत्र के बाद 77 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 77,044.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.65 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23437.20 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों के साथ ही मझौली और छोटी कंपनियों के…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र से पूछा कि क्या मुसलमानों को हिंदू धार्मिक ट्रस्टों का हिस्सा बनने की अनुमति दी जाएगी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ को कैसे अस्वीकृत किया जा सकता है, क्योंकि कई लोगों के पास ऐसे वक्फों को पंजीकृत कराने के लिए अपेक्षित दस्तावेज नहीं होंगे। उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ से तात्पर्य ऐसी प्रथा…