Author: News Maati

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्य का साधक (सीकर ऑफ ट्रुथ) मानते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी शुल्क से जुड़े विषय का भी उल्लेख किया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुक गए, जबकि नेहरू और इंदिरा ऐसी परिस्थिति में…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के कई नेताओं का नाम लिए बिना उन पर करारा शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों के अंत:करण में तानाशाही और अधिनायकवादी भाव है वह विकास को पनपते हुए, आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे लोग अपना और अपने परिवार का विकास चाहते हैं और इन लोगों को सबका साथ-सबका विकास स्वीकार्य नहीं है। ऐसी विचारधारा के लोगों ने 1975 में आपातकाल लागू कर मीडिया पर सेंसर लगाया था और आज भी समय-समय पर मीडिया के विरोध लेकर फतवे जारी करते रहते हैं। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक होटल के सभागार…

Read More

जमुई । बिहार के जमुई जिले में शनिवार सुबह लछुआर थाना क्षेत्र में महना पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार…

Read More

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्हें ‘तमाशबीन’ बताया है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं और पुलिस महज कुर्सी लगाकर तमाशा देख वापस लौट रही।मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा, ” पुलिस सिर्फ “फंक्शन” देखने आती है। जहां दंगे हो रहे होते हैं, वहां कुर्सी लगाकर तमाशा देखती है और फिर चुपचाप वापस चली जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका अब कानून व्यवस्था संभालने की नहीं रह…

Read More

पटना । बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी महागठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को पटना में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और विशेष रूप से तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता का मुख्यमंत्री बनने का सपना था, उसे अब कोऑर्डिनेशन कमेटी में क्लर्क जैसी भूमिका दी गई है। जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन ने अपनी पहली…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है।लांबा ने कहा कि 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार…

Read More

रांची। राज्य में जल्द ही योग्य पुलिस निरीक्षकों की डीएसपी में प्रोन्नति हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने प्रोन्नति वाले डीएसपी के स्वीकृत पद को भी बढ़ा दिया है। पहले जहां प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के 167 स्वीकृत पद थे, वे अब बढ़ाकर 194 कर दिए गए हैं। यानी स्वीकृत पद में 27 की बढ़ोतरी हुई है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के स्वीकृत 194 पदों में वर्तमान में 130 अधिकारी कार्यरत हैं। कुल 64 पद रिक्त हैं, जिसके लिए राज्य सरकार ने पुलिस…

Read More

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक, जेईई मेन 2025 पेपर 1 के नतीजे आ चुके हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, कुल 24 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है. इन 24 ऑल इंडिया लेवल के टॉप स्कोरर में, विभिन्न राज्यों के छात्र शामिल हैं, जो देश भर में प्रतिभा के समान वितरण को रेखांकित करते हैं. जेईई (मुख्य) 2025 के पेपर 1 में 100 स्कोर करने वाले छात्रों में से राजस्थान से सर्वाधिक 6, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 3-3, दिल्ली और गुजरात से…

Read More

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल के अंदर और बाहर लगे कम से कम 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से अस्पताल के आईसीयू में ट्रीटमेंट मशीन टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में…

Read More

रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कथन को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने संविधान को सर्वोपरि बताया। हसन ने अपने बचाव में बयान जारी करते हुए कहा कि मैं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता हूं और संविधान को सर्वोच्च मानता हूं। मेरी समस्त राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां समावेशिता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है और मैं इस पवित्र दस्तावेज के मूल्यों से कभी…

Read More