Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समाज के जो लोग धर्म बदल लेते हैं, उन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि अगर आदिवासी महिलाएं गैर-आदिवासी पुरुषों से शादी करती हैं, उन्हें भी आरक्षण की सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। उनका मानना है कि ऐसा करने से आदिवासी समुदाय की पहचान और संस्कृति को बचाया जा सकता है। झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह जहेरगढ़ में ‘सरहुल/बाहा’ कार्यक्रम में सोरेन ने ये बातें कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों और गैर-आदिवासियों से शादी…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता का शुक्रवार को उनके कॉलेज मित्र संभव जैन के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी और रिसेप्शन दोनों हुए। कपूरथला हाउस पंजाब के मुख्यमंत्री का दिल्ली में आधिकारिक आवास है। विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान समारोह में डांस करते देखे जा सकते हैं। हर्षिता और संभव की मुलाकात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में हुई थी। दोनों यहां एक साथ पढ़ते थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कुछ चुने…
रांची। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायु सेना के एयर शो को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना की ओर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना की जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में वायु सेवा में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। उपायुक्त ने कहा कि एयर शो में एंट्री नि:शुल्क है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में रांचीवासी एयर…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियाें ने पर्चा जारी कर शांति वार्ता के लिए एक महीने तक नक्सल ऑपरेशन रोकने की मांग की है। यह पर्चा नक्सलियाें के उत्तर पश्चिम सब जाेनल प्रभारी रूपेश ने जारी किया है। इस पर्चे में शांति वार्ता को लेकर 8 अप्रैल को दिए गए पहले के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया है। इस पर्चे में उत्तर पश्चिम सब जाेनल प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी देते हुए इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इस पर्चे में…
रांची। हिंदी साहित्य भारती की रांची इकाई की बैठक शुक्रवार को रांची लालपुर स्थित, होटल सिटी पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बलराम पाठक ने किया, जबकि प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री अजय राय ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में बलराम पाठक, उपाध्यक्ष- राजेश कुमार, संजय सर्राफ, सुनीता पाठक, संगठन महामंत्री- अजय राय और सुकुमार झा, संयुक्त महामंत्री-…
रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार को ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि ओलावृष्टि से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं बारिश होने से रांची और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। बारिश और ओलावृष्टि का लोगों ने छत और बालकनी में खडे होकर जमकर लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में काल बैशाखी के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम में हुए परिवर्तन से जहां रबी की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।
कोलकात। संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में आंदोलन के बाद भड़की हिंसा के चलते बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर पास के मालदा जिले में शरण लेनी पड़ी। शुक्रवार को इसी सिलसिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मालदा के बैष्णवनगर स्थित परलालपुर हाई स्कूल में बनाए गए अस्थायी आश्रय शिविर का दौरा किया। इस दौरान विस्थापितों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। शिविर में रह रहे लोगों ने आयोग के सदस्यों को बताया कि पुलिस ने उनके परिजनों को शिविर में आने से रोक दिया और सुरक्षा के नाम पर पूरे परिसर…
लखनऊ। योगी सरकार निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए अब एक नई रणनीति पर विचार कर रही है। इसके तहत योगी सरकार देश के तीन मेट्रो सिटी क्रमश: नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्ट यूपी के कार्यालयों की स्थापना की तैयारी में है। इसका उद्देश्य निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही प्रदेश की निवेश नीति व उपलब्धियों को प्रस्तुत करना होगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश न केवल एक सशक्त आर्थिक शक्ति के…
रांची। JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की जांच के बाद झारखंड सशस्त्र बल (JAP) के डीआईजी को पत्र भेजकर जवानों को धारा 311 के तहत बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी जवान फिलहाल निलंबित हैं और जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इन जंगलों में जाने पर यह भी एहसास होता है कि आप देश के बॉर्डर इलाके में पहुंच गए हैं, जहां दो देशों के बीच युद्ध की तैयारी की गई है, लेकिन ये कोई बॉर्डर नहीं, बल्कि ये देश के अंदर पुलिस से लड़ाई लड़ रहे नक्सलियों के जंगली ठिकानों का दृश्य है। झारखंड के सारंडा के जंगलों में किस तरह से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जाए और अपने को खुद कैसे सुरक्षित रखा जाए, ये तमाम इंतजाम नक्सलियों ने कर रखे हैं। जैसे-जैसे…