Author: News Maati

रांची । अपराधियों ने रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर दो अपराधियों ने आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को उनकी दुकान में घुसकर उन पर गोली चलाई। गोली उनके कंधे में लगी है और उन्हें इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। अपराधियों का मकसद दुकान में लूटपाट करना था या फिर किसी रंजिश में गोलीबारी की गई है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कारोबारी बसंत कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे के बाहर बताई है। बसंत कुमार ने पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में कई बार देखने को मिली है। पीएम मोदी किसी भी कार्यक्रम या रैली को संबोधित करने पहुंचते हैं तो देश-दुनिया के लोगों की भारी भीड़ उन्हें न सिर्फ सुनने, बल्कि उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ती है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने रहते हैं। फिर चाहे उनकी सादगी हो या बच्चों और पशुओं के प्रति प्रेम, चाहे विदेशी दौरा ही क्यों न हो। इसकी बानगी माई गॉव इंडिया पर शेयर…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ और भरत मुनि के ‘नाट्यशास्त्र’ को यूनेस्को के ‘मेमोरी आॅफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे प्रत्?येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। दरअसल, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए जानकारी दी कि ‘गीता’ और ‘नाट्यशास्त्र’ को यूनेस्को के ‘मेमोरी आॅफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री शेखावत के इसी पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ”समूचे विश्?व में प्रत्?येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण। गीता और नाट्यशास्त्र…

Read More

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में उनके विरोधी कई तरह की बातें कहते हैं। नीतीश कुमार के साथ सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तो नीतीश कुमार को अचेत साबित करने का अभियान ही छेड़ दिया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते रहे हैं। पर, ऐसा कहने या सोचने वाले भूल जाते हैं कि जवानी में हल जोतने वाला बैल बुढ़ापे में हल जोतने की कला नहीं भूलता। भोजपुरी इलाके में यह कहावत भी प्रचलित है- बूढ़ बैल हराई ना भुलाला। नीतीश…

Read More

ढाका । बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा बंगालियों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए औपचारिक माफी मांगने को कहा है। इतना ही नहीं उसने पाकिस्तान की परिसंपत्तियों में अपना हिस्सा मांगते हुए इस्लामाबाद से बांग्लादेश को बकाया 4.5 अरब डॉलर का मुआवजा अदा करने को भी कहा है। इसमें 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश छोड़ने में असमर्थ फंसे हुए पाकिस्तानियों की वापसी और 1970 के चक्रवात भोला में मिली विदेशी मदद के पैसे की बात भी शामिल थी।4.3 अरब डॉलर के मुआवजे में इसमें अविभाजित पाकिस्तान की 1971 से पहले…

Read More

नई दिल्ली । आज गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए लिखा, “गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। यह दिन हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है। शांति और एकजुटता की भावना हमेशा बनी रहे।”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स…

Read More

पटना । कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं के साथ आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद गुरुवार को पटना में महत्वपूर्ण बैठक हुई। दिल्ली की बैठक में सीटों के बंटवारे और सीएम फेस जैसे मुद्दों पर कोई निर्णय नहीं हो सका था। उम्मीद थी कि पटना की बैठक में इस बारे में बात किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। पर, यह बैठक भी बेनतीजा रही। हां, यह जरूर हुआ कि महागठबंधन के तमाम घटक दलों के नेता बैठक में शामिल रहे। दरअसल कांग्रेस ने दो मुद्दों पर महागठबंधन में पेच फंसा…

Read More

वॉशिंगटन । पंजाब में 14 आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी गैंगस्टर हैप्पी पासिया को अमेरिका में पकड़ा गया है। हैप्पी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है। हैप्पी पासिया का गिरफ्त में आना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को कई मामलों में हैप्पी पासिया की तलाश है। NIA ने उस पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हैप्पी पासिया के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से होने का दावा किया जाता है। इस साल जनवरी में…

Read More

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई से राज्य के एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के ट्रायल में हो रही देरी की वजह स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने एजेंसी को इस संबंध में अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। एमपी-एमएलए पर दर्ज मुकदमों के स्पीडी ट्रायल को लेकर स्वत: संज्ञान के आधार पर दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अधिवक्ता मनोज टंडन ने कहा कि फिलहाल जो स्थिति है, उससे प्रतीत होता है कि ट्रायल पूरा होने में कई साल लग जाएंगे। एमपी-एमएलए से संबंधित कई आपराधिक मामलों में…

Read More

नई दिल्ली । 1937 में एसोसिएट जर्नल के गठन के बाद 9 सितंबर 1938 को जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू किया, यह बात आजादी मिलने के ठीक 9 साल पहले की है। इस अखबार को शुरू करने में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके तहत तीन अखबार थे, अंग्रेजी में ‘नेशनल हेराल्ड’, हिंदी में ‘नवजीवन’ और उर्दू में ‘कौमी आवाज’। यही नेशनल हेराल्ड आज सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई लोगों पर ईडी ने 988 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

Read More