Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
रामगढ़। रामगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्कूटी पर सवार दो युवतियों के साथ बाइक पर सवार युवक ने छेड़खानी की।युवतियों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । गनीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आया। इससे दोनों युवतियों की जान बच गयी। युवक के छेड़खानी से स्कूटी पर सवार दोनों युवतियों की जान भी जा सकती थी। कुजू ओपी क्षेत्र के रतवे गांव निवासी राधा महतो अपनी सहेली बीआईटी मिश्रा, रांची निवासी अंजली महतो के साथ यूट्यूब वीडियो शूट के लिए लोकेशन देखने निकली थी। शनिवार को वे लोग हजारीबाग तक गए थे। लौटने के क्रम में मांडू…
खूंटी। खूंटी संसदीय सीट से आठ बार लोकसभा चुनाव जीत कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा रविवार को 89 वर्ष की आयु पूरी कर 90 वें वर्ष में प्रवेश कर गए। जन्मदिन पर कड़िया मुंडा को बधाई देने के लिए रविवार को भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके अनिगड़ा गांव स्थित पैतृक आवास में जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और पूरी तरह से स्वस्थ रहने की कामना की। बधाई देने वालों में मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, अनूप साहू, जयप्रकाश भाला, गोवर्धन मानकी, मुनि महादेव मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता…
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। वो 1981 बैच के आइपीएस अधिकारी थे। आरोप है कि उनकी पत्नी ने उनकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी की लाश खून से सनी हुई हालत में बरामद हुई। कर्नाटक पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के निजी स्कूलों की ओर से चालू शैक्षणिक सत्र में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि, एनुअल चार्ज, री-एडमिशन फीस और विभिन्न शुल्कों की वसूली को गैरकानूनी करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने रविवार को कहा कि लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतें इस बात का प्रमाण हैं कि स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विभिन्न मदों में अवैध रूप से शुल्क वसूल कर छात्र और उनके अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। राय ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से झारखंड…
रांची। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड खोजा टोली में आयोजित एयर शो में भारतीय वायु सेना ने अद्भुत प्रदर्शन से दूसरे दिन रविवार को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही आयोजित एयर शो का समापन हो गया। रविवार होने की वजह से स्कूल और कॉलेजों में अवकाश के चलते एयर शो को देखने के लिए छात्र-छात्रा और युवा पहुंचे थे। उनके साथ उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति देखी गयी। एयर शो में नौ फाइटर जेट्स सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के जांबाजो के हैरतअंगेज करतब को देखकर उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं जब विमान की…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट सार्वजनिक प्रशासन पुरस्कार 2024 के लिए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम श्रेणी में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत देशभर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रदर्शनकारी प्रखंडों को चुना गया है, जिसमें गम्हरिया प्रखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की ओर से प्राप्त किया जाएगा, जो प्रखंड की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का…
न्यूयॉर्क। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दो हफ्ते बाद पूरे अमेरिका में दोबारा लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ट्रंप की नीतियों का विरोध करने में जुटे हैं। सड़क पर उतरे लोगों ने ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। डेनवर में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी कोलोराडो राज्य कैपिटल में जुटे। उन्होंने आप्रवासियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। लोगों ने बैनरों पर लिख रखा था कि हाथ मत लगाओ। कुछ लोगों ने अमेरिका का झंडा फहराया तो कुछ ने उसे उल्टा कर दिया, ताकि यह बताया जा…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस. वाई. कुरैशी पर मुस्लिम आयुक्त होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। दुबे ने अपने पोस्ट में कुरैशी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कुरैशी ने वक्फ कानून को सरकार की ऐसी योजना बताया था, जो मुस्लिम जमीनों को हड़पने के लिए बनाई गई है। दुबे ने कुरैशी पर झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाने का आरोप लगाया। असल में 17 अप्रैल को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने…
नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बांग्लादेश पुलिस की ओर से इस संबंध में इंटरपोल को औपचारिक अनुरोध भेजा गया है। शेख हसीना के अलावा 11 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने बांग्लादेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश रची और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे। ढाका ट्रिब्यून ने, देश के पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागर के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। हक ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो…
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।” उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं बीजेपी ने खुद को इस बयान से अलग कर लिया है।झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं रह जाता, इन्हें बंद कर देना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि देश…