Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
Author: News Maati
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और दो स्थानीय नागरिकों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस जघन्य वारदात से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी, बर्फानी ग्रुप, राष्ट्रीय युवा शक्ति तथा कई सामाजिक संगठनों ने बुधवार को रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा मशाल जुलूस निकाला। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस कचहरी चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों के हाथों में जलती हुई मशालें थीं और देशद्रोहियों के खिलाफ नारे गूंज रहे थे। पूरे माहौल में गुस्सा और आक्रोश साफ झलक रहा…
नयी दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 25 अप्रैल को होने वाली 70वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से बुधवार को साफ तौर पर इंकार कर दिया।न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।पीठ ने पिछले साल 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर कदाचार का आरोप लगाते हुए 25 अप्रैल 2025 को होने वाली इसकी मुख्य परीक्षा रद्द करने की…
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और जल्द ही भारत की ओर से एक्शन लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘अर्जन सिंह मेमोरियल लेक्चर’ कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी जरूरी कदम उठाएगा और घटना को अंजाम देने वालों तक जल्द ही हमारी पहुंच होगी। इस दौरान उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। रक्षा मंत्री ने कहा, “कल पहलगाम…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मजबूती देखी गई। सेंसेक्स 520.90 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.4 पर और निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,328.95 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.34 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा, आॅटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीते सात कारोबारी सत्रों से बाजार में तेजी जारी है।…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की दिशा में बड़ी प्रगति करते हुए हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी कर दिए हैं। ये स्केच घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के आधार पर तैयार किए गए हैं। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के…
पटना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में बिहार के इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी मनीष रंजन भी शामिल थे। वह हैदराबाद में इंटेलीजेंस ब्यूरो में सेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने मनीष से पहले नाम पूछा और पत्नी के सामने ही गोलियों से छलनी कर दिया. लेकिन, इसे पहले मनीष रंजन ने जो किया वह उनके इंटेलिजेंसी (बुद्धिमता) को बताता है. इसके साथ ही यह भी जाहिर करता है कि अंतिम समय तक उनको परिवार की…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की दिशा में बड़ी प्रगति करते हुए हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी कर दिए हैं। ये स्केच घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के आधार पर तैयार किए गए हैं। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक…
रांची। जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस बीच बोकारो के युवक ने इस हमले पर खुशी जताई है। वहीं, झारखंड पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी युवक बोकारो का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मुस्लिम बिरादरी से है। आरोपी का नाम मोहम्मद नौशाद है। आरोपी युवक ने पहलगाम आतंकी हमले पर खुशी जताई है। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को इस्लामिक वकील और झारखंड का बोकारो निवासी बताया है, उसने लिखा, ‘शुक्रिया पाकिस्तान,…
रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 28 निर्दोष लोग मारे गए। यह हमला हाल के सालों में नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कोई इस हमले की निंदा कर रहा है और सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस बीच, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को धन्यवाद दिया है। बता दें कि हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के एक गुट ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। मुस्लिम शख्स…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में जहां गुस्से का माहौल है वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खौफ साफ नजर आ रहा है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपनी सरकार को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच खुफिया सूत्रों से खबर है कि पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तानी टोही विमान सीमा पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान को आशंका है कि भारत कहीं बालाकोट की तर्ज पर एक और एयर स्ट्राइक कर सकता है जिसका उसे करारा जवाब देना…