Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
Author: News Maati
पहलगाम में आतंकवादियों के हैवानियत का नया वीडियो सामने आया, एक लाइन में बैठाकर पर्यटकों को मारी गोली
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की हैवानियत का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि आतंकियों ने एक लाइन में बैठकर लोगों को बेरहमी से गोली मारी है। वीडियो बेहद ही डरा देने वाला है, जिसमे आतंकी खुलेआम एक के बाद एक लोगों को बंदूक से मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को किसी शख्स ने दूर से रिकॉर्ड किया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घाटी में पर्यटक घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान आतंकी बंदूक लेकर वहां पहुंचे और लोगों का धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली…
मधुबनी (बिहार) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं का पता लगाएगा, उन्हें खोजेगा और ऐसी सजा देगा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा।” उन्होंने अंग्रेजी में कहा, ‘‘विल परस्यू देम टू एंड्स ऑफ द अर्थ। इंडियाज स्पिरिट विल नेवर बी ब्रॉकन बाई टेररिज्म…
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचिंग संस्थान FIITJEE के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच के तहत बृहस्पतिवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कई परिसरों पर छापे मारे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले FIITJEE ने हाल में अपने केंद्र अचानक बंद कर दिए थे, जिससे कई छात्र परेशानी में पड़ गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान के प्रवर्तकों के परिसरों सहित दिल्ली, नोएडा एवं गुरुग्राम में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही…
मुंबई ।भारत ने बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद के लिए विश्वसनीय रूप से अपना समर्थन बंद नहीं कर देता। यह कदम मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों सहित 26 लोगों के एक आतंकवादी हमले में मारे जाने के बाद उठाया गया है। इस कदम का क्या असर हो सकता है? सिंधु नदी प्रणाली में मुख्य नदी सिंधु के साथ-साथ बाएं किनारे की इसकी पांच सहायक नदियां रावी, व्यास, सतलुज, झेलम और चिनाब हैं। दाएं किनारे की सहायक नदी…
चंडीगढ़। भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को बुधवार शाम हरियाणा के करनाल शहर में उनकी पत्नी हिमांशी ने तिरंगे में लिपटे उनके ताबूत को गले लगाकर भावभीनी विदाई दी। उनकी शादी मात्र छह दिन पहले हुई थी। युवा अधिकारी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। वह कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे। जब यह हादसा हुआ, तब वे पहलगाम में हनीमून पर थे। उनकी पत्नी हिमांशी गुरुग्राम की रहने वाली हैं। लेफ्टिनेंट नरवाल का पार्थिव शरीर…
रांची । दैनिक जागरण रांची में कार्यरत राज्य ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सिंह के पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे, कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना के बजरंगपुरी स्थित आवास शारदा कुंज में अलसुबह तीनबजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आरा (भोजपुर) के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह बिहार सचिवालय सेवा के पदाधिकारी थे, वर्ष 2006 में वे सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार पटना के सुल्तानगंज स्थित गुलबी घाट में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शोकाकुल परिवार…
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में सरकार से लेकर आम जनता गुस्से से उबल रही है। सरकार पर आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का जबरदस्त दबाव है। सरकार भी इस बार आर-पार के मूड में दिखाई पड़ रही है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री के आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग में पाक के साथ सभी प्रकार के कूटनयिक संबंध को घटाने का निर्णय लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का जवाबी एक्शन शुरू हो गया है।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा से संबंधित कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की ढाई घंटे तक चली मैराथन बैठक में पहलगाम आतंकी हमले की साजिशकर्ताओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को हरी झंडी दे दी गई। बैठक में गृह व सहकारिता अमित शाह ने पहलगाम में धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने के कायराना आतंकी वारदात के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाबी कार्रवाई के लिए तीनों सेनाओं की तैयारियों का ब्यौरा दिया। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के विशेष सचिव शक्तिकांत दास, रक्षा…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। सरकार ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोक दिया है। इसके अलावा सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक मई तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पहलगाम हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, और कई लोग घायल हुए। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है।सरकार के चार…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों को सीधे ललकारते हुए कहा कि नापाक साजिश रचने वालों को ऐसा जवाब दिया जाएगा कि दुनिया देखेगी। भारत ऐसे हमलों से कतई नहीं डरेगा और हम पर्दे के पीछे छिपे लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के चलते भारत इस हमले की साजिश की तह तक जाएगा और हम जोरदार तरीके से जवाब देंगे। रक्षा मंत्री बुधवार शाम को नई दिल्ली में अर्जन सिंह स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल पहलगाम में धर्म को…