Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
Author: News Maati
श्रीनगर। कश्मीर में मिनी स्विटजरलैंड- बैसरन। जहां प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का मिलन होता है, में मंगलवार को गोलियों की गूंज के साथ चारों तरफ खून बिखरा सिर्फ इंसान का नहीं बल्कि इंसानियत और कश्मीरियत का। जहां इस्लाम के नाम पर आतंकियों ने चुन-चुन कर गैर मुस्लिमों पर ऐसे गोलियां बरसाई, जैसे कोई बच्चा अपने आंगन में खेलता है। किसी से नाम पूछा, किसी से उसका पहचानपत्र मांगा। अगर किसी को जिंदा छोड़ा तो सिर्फ अपनी आपबीती की कहानी सुनाने के लिए। पहलगाम से लगभग पांच किलोमीटर दूर बैसरन जो ट्रैकरों को हमेशा अपनी तरफ खींचता है, जहां से तुलियां…
कानपुर। जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटकों की मौत हो गई है। आतंकी हमले में कानपुर जिले के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई। वह परिवार के 11 लोगों के साथ पहलगाम घूमने गए थे। घटना के वक्त उनकी पत्नी एशान्या साथ में ही थी। उन्होंने आखों देखी आतंकियों की बरर्बता बयां की है। मैं शुभम के साथ ऊंचाई पर घूमने गई थी। फिर मैगी का ऑर्डर दिया। इसके बाद सर्व होने पर दोनों साथ में मैगी खा रहे थे। हम कहीं दूर या इधर उधर नहीं थे , बिल्कुल गेट के पास…
रांची । झारखंड चेंबर की रिन्युबल एनर्जी उप समिति की बैठक चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में चेंबर भवन में मंगलवार को हुई। बैठक में सोलर एपजी का उपयोग और इसे लगाने से होनेवाले फायदे को किस प्रकार लोगों तक पहुंचायी जा सके इस पर चर्चा की गई। मौके पर चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में सोलर एनर्जी का उपयोग हर उपकरण में किया जा रहा है। झारखंड के लोगों खासकर व्यापारी वर्ग को सोलर से जुड़े फायदे के बारे में पता नहीं है। पीएम सूर्य घर योजना और ऐसी कई योजनाएं हैं जिसके तहत सरकार सब्सिडी…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बोकारो के तेतुलिया मौजा में हुए भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दायरे में रांची की राजबीर कंस्ट्रक्शन, जमीन की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के अलावा चास के पूर्व अंचल अधिकारियों को शामिल किया गया है। राजबीर कंस्ट्रक्शन ने जमीन की खरीद-बिक्री में पैसा निवेश किया है। छापेमारी के दौरान जमीन की हेराफेरी से जुड़े दस्तावेज जब्त किये गये हैं। इसके अलावा खरीद बिक्री में मिली रकम के निवेश से संबंधित मिले है उस दस्तावेज की जांच जारी है। ईडी ने बोकारो भूमि…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा जा रही है।’ उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से…
पटना। राजधानी पटना का जेपी गंगा पथ मंगलवार को गर्व और रोमांच का गवाह बना, जब भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम ने आकाश में अद्भुत करतब दिखाए। यह नज़ारा सिर्फ एक एयर शो भर नहीं था, बल्कि वीरता, अनुशासन और देशभक्ति का जीवंत प्रदर्शन भी था। इस दौरान शौर्य दिवस की गरिमा को नई ऊंचाइयां मिली और बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने की सराहनीय पहल भी हुई। बिहार सरकार की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की पहल को एक…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। अमित शाह ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें…
बोकारो। बोकारो के लुगुपहाड़ी जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया था। इन सभी नक्सलियों के शव देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चास स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाए गए, जहां चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया। मारे गये नक्सलियों में दो महिला और छह पुरुष नक्सली शामिल थे। आश्चर्य की बात यह रही कि पोस्टमार्टम के बाद भी किसी नक्सली के परिजन उनका शव लेने नहीं पहुंचे। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि आठों नक्सलियों का पोस्टामार्टम हो गया है। इलाके में…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और झारखंड में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान झारखंड सरकार को आरसीडी एसपेनियोल फुटबॉल क्लब ने खेल विकास, विशेषकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखंड में खेल खास कर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के…
जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को जयपुर में आयोजित एक बिजनेस समिट में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों, संभावित व्यापार समझौते और भारत की जीवंत संस्कृति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मैंने कई देशों की यात्रा की है, जहां अक्सर एक नीरसता महसूस होती है। लोग एक जैसे बनने की कोशिश करते हैं। बाकी दुनिया की नकल करते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। यहां एक अनूठी जीवंतता है। अनंत संभावनाओं का अहसास है। नए घर और इमारतें बन रही हैं। जीवन समृद्ध हो रहा है। भारतीय होने…