Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
Author: News Maati
रांची। झारखंड में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है उसे अब तक क्यों पूरा नहीं किया गया। लैंड सर्वे समय से पूरा होने से आम लोगों की जमीन सहित सरकार के जमीन की सुरक्षा संभव होगी। झारखंड में 1975 से भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हुआ था जो आज 50 साल हो जाने के…
लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष गुरुवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन के तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने तीनों नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया।आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में पालिंदर भोक्ता प्रमोद गंझु और तुलसी गंझु शामिल है। तीनों बालूमाथ के लक्षपुर के रहने वाले हैं। इनके ऊपर सरकार ने एक -एक लाख रुपए इनाम घोषित किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान से नक्सली संगठन…
मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का लाभ हर वर्ग और हर क्षेत्र तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है। मोदी ने गुरुवार को झंझारपुर के लोहना पंचायत में पंचायती राज स्थापना दिवस पर आयोजित सभा में 13 हजार 480 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के बाद कहा कि शांति और सुरक्षा यह तेज विकास की सबसे जरूरी शर्त है। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है। बिहार में विकास हो और विकास का लाभ यहां हर वर्ग और हर क्षेत्र तक पहुंचे यह…
रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक के लिए वर्ग केजी से वर्ग आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे चलेगी। साथ ही वर्ग नौ से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी…
नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे। पहलगाम में आतंकवादी हमले के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैनिक का सर्वोच्च बलिदान हुआ है। सेना प्रमुख को शीर्ष कमांडर घाटी में और नियंत्रण रेखा पर सैन्य आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य कमांडर मौजूद रहेंगे। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले बाद भारत ने मिसाइल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना के डिस्ट्रॉयर आईएनएस सूरत ने अरब सागर में समुद्र की सतह के पास टारगेट को निशाना बनाया। भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक टारगेट किया। नौसेना ने कहा- आत्मनिर्भरभारत के लिए गर्व का क्षणभारतीय नौसेना ने एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि’ये हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।…
मधुबनी । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक बार फिर भरोसा दिया कि वह अब भाजपा को छोड़कर राजद के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) 2005 में राजद के खिलाफ ही लड़ी थी और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। पंचायती राज दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 13,480 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कई रेल परियोजनाओं की भी…
बीजापुर । करीब 5,000 जवानों ने मिलकर 1,000 से अधिक नक्सलियों को घेर लिया है। इस कार्रवाई में अब तक पांच नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन लगातार 22 अप्रैल की सुबह से जारी है और क्षेत्र में लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ चली। तीन राज्यों की संयुक्त कार्रवाई : इस अभियान को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की संयुक्त फोर्स अंजाम दे रही है। मुठभेड़ बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों में हो रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है, जहां…
इस्लामाबाद। सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के भारत के फैसले के बाद बौखलाया पाकिस्तान। पहलगाम हमले के जवाब में भारत से इस जवाबी ऐक्शन के बाद पाकिस्तान में नागिरक और सैन्य नेतृत्व दोनों बिलबिला रहे हैं। भारत के इस दांव से पाकिस्तान की बर्बादी तय मानी जा रही है, क्योंकि उसे इस समझौते के तहत ही नदियों का पानी हासिल होता है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है। इस…
नई दिल्ली । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सिंधु जल संधि को रोकने के सरकार के फैसले की जमकर सराहना की है। निशिकांत दुबे ने कहा कि अब पाकिस्तान को ‘तड़पा तड़पा के मारेंगे’। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद ने इसी बहाने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भी निशाना बनाया है कि उन्होंने नोबेल प्राइज लेने के लिए सिंधु जल संधि को अंजाम दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने की भी चेतावनी दी है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स (X)पोस्ट पर पहलगाम हमले…