Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
Author: News Maati
रांची। झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के शूटर और पतरातू के रहने वाले भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय एवं दीपक साव उर्फ ढुल्ला का हत्या वर्चस्व की लड़ाई में हुआ। हत्या की सूचना मिलने पर भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय का चचेरे भाई गौतम पाण्डेय सोमवार को पलामू पहुंचा एवं इस मामले में पुलिस को जानकारी दी। उसके बयान पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। बताते चलें कि रविवार की आधी रात पलामू जिले के चैनपुर थाना को गरदा गांव गोलियों से थर्रा उठा था। गांव के एक घर में अपराधी घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं से कहा कि हमने आपसे वादा किया था कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि को दिसंबर माह से 25 सौ रुपये करेंगे, इसे पूरा कर रहे हैं। आज आप सभी के बैंक खाते में बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त के रूप में 25 सौ रुपये का हस्तांतरण हो चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अब आप सभी अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ इस राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सोरेन रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां…
टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को पद से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘‘आंतरिक लड़ाई” का मतलब है कि वह अगले चुनाव में ‘‘सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकते हैं।” ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। ट्रूडो को अपने नेतृत्व को लेकर बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ रहा था। पिछले साल के अंत में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे से ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार के भीतर उथल-पुथल का संकेत मिला। इस्तीफे की घोषणा से कुछ…
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि ‘पीएसएलवी-सी60 पीओईएम-4 प्लेटफॉर्म’ पर अंतरिक्ष में भेजे गए लोबिया के बीजों में अंकुरण के बाद पहली पत्तियां निकल आई हैं। इसरो ने कहा कि यह अंतरिक्ष आधारित पौध अनुसंधान में एक मील का पत्थर है। भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा विकसित ‘कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज’ (सीआरओपीएस) एक स्वचालित मंच है, जिसे अंतरिक्ष के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में पौधों के जीवन को विकसित करने और बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो ने कहा कि उसके हालिया प्रयोगों में से…
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है। एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है और देश में किसी भी सामान्य श्वसन वायरस रोगजनक में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चीन में एचएमपीवी की हालिया खबरों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, देश की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) चीन और अन्य पड़ोसी देशों में स्थिति…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली के पास जवानों को लेकर जा रहे एक स्कार्पियो वाहन को नक्सलियों ने सोमवार दोपहर आईईडी विस्फोट कर निशाना बनाया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के आठ जवानों कोरसा बुधराम, सोमडू वेंटिल, दुम्मा मड़काम, बमन सोढ़ी, हरीश कोर्राम, पण्डरू पोयम, सुदर्शन वेटी, सुभरनाथ यादव शहीद हो गया और एक सिविलियन वाहन के ड्राइवर तुलेश्वर राना , ग्राम आरापुर, जगदलपुर की भी मौत गई। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद ये सभी आठ जवान आज…
पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के आॅफर से उपजे सियासी भ्रम को तोड़ने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने फिर कहा है कि अब कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए में ही रहेंगे। कहा कि दो बार गलती से इधर-उधर चले गए लेकिन अब पुराने साथी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने लगातार तीसरे दिन यह लालू यादव के खुले आॅफर पर जवाब दिया है। वैशाली से पहले शनिवार को गोपालगंज, रविवार को मुजफ्फरपुर में यही बयान दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली…
रांची। पंडरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने अपराधियों ने वृद्ध महिला अंजलि सतपथी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की अपराधियों ने घर में घुसकर महिला से नकद और गहने मिलाकर पाँच लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी इसी इलाके में 13 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी। लगातार बढ़…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लिए साल 2022 की भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर सोमवार को अरविंद केजरीवाल को घेरा। आज कैग की रिपोर्ट का हवाला दे कर भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धोखा देकर अपने लिए ‘शीशमहल’ बनवाया जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘शीशमहल’ पर अनुमानित खर्च से चार गुना अधिक किया गया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने विभिन्न योजनाओं पर होने वाले से व्यय से कहीं अधिक बजट पर विज्ञापन पर खर्च किया। इसे जनता पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये की मंईयां सम्मान राशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमडंल के 500.81 करोड़, दक्षिणी छोटानागुर प्रमडंल के 230.35 करोड़, पलामू प्रमडंल के 190.01 करोड़, संथाल परगना प्रमडंल के 320.87 करोड़ और कोल्हान प्रमंडल के 173.8 करोड़ शामिल हैं। नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। मुख्यमंत्री ने…