Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
Author: News Maati
रांची। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए राजधानी रांची में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने हाथों में काले बिल्ले लगाकर घटना का विरोध किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन और चैन बरकरार रहने की दुआएं की। इसके अलावा, इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पहलगाम घटना की निंदा की और सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पहलगाम घटना का विरोध कर रहे लोगों ने सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सेना में…
बांदीपुरा। बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में शुक्रवार की सुबह विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके बाद गोलीबारी हुई। शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी घायल हो गया, जिसकी…
नयी दिल्ली। भारत आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के लिए सटीक कदम उठा रहा है। इसी दिशा में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा तथा भविष्य की कार्रवाई पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सेना प्रमुख और उपराज्यपाल के अलावा सेना की उत्तरी कमान के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार, सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव शामिल हुए। इसमें सुरक्षा तंत्र, विभिन्न अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक उपायों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच एकीकरण और समन्वय की…
रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगने वाले बयान पर कहा है कि वे अपनी बातों पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी जुबान नहीं फिसली है जबकि उन्होंने सोच समझकर ही अपनी बात रखी है। उल्लेखनीय है कि मंत्री ने लोहरदगा में पत्रकारों के समक्ष पहलगाम हमले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की बात कही थी। मंत्री ने शुक्रवार को रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वे अपने स्टैंड पर अब भी कायम हैं। मंत्री ने कहा कि जब जिम्मेदार…
रांची। राजधानी रांची के मेन रोड, कोकर, चुटिया, कोकर ग्रामीण, कोकर शहरी, नामकुम विकास, खेलगांव और रिम्स के इलाकों में शनिवार को तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी जेवीबीएनएल के वरीय प्रबंधक सुनील कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि जेवीबीएनएल की ओर से शनिवार को 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेबशन, नामकुम के 132 केवी मेन बस की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इसलिए इन इलाकों में तीन घंटों तक बिजली सेवा बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग समय-समय पर…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिवय सोनू के बयान पर पलटवार किया। मरांडी ने कहा कि कल चारों ओर से जग हंसाई होने के बाद यह उम्मीद थी कि सुदिव्य सोनू को पहलगाम जैसे संवेदनशील आतंकी हमले पर व्यंग्य करने की अपनी गलती का एहसास हुआ होगा लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्होंने बेशर्मी की सभी सीमाएं लांघ दीं और आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या का कारण उनका हिंदू होना था। अगर सुदिव्य कुमार सच बोलने की हिम्मत…
भागलपुर। हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर के खास आम का स्वाद देश के महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चखेंगे। भागलपुर के मैंगो मैन अशोक चौधरी ने इस बार अपने बगीचे में एक अनोखा आम का पेड़ विकसित किया है, जिसका नाम है मोदी-3। अशोक चौधरी ने इस आम को पूरी तरह जैविक तरीके से तैयार किया है। जिसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक या दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अशोक चौधरी ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की हर पारी को आम के पेड़ों के जरिए खास बनाया है। पहली बार प्रधानमंत्री बनने…
रांची। जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तीन आरोपितों की अलग-अलग जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने तीनों आरोपियों अमित कुमार अग्रवाल, तल्हा खान और मो अफसर अली की जमानत याचिका खारिज कर दी। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में अमित कुमार अग्रवाल और तल्हा खान आरोपित है। वहीं खेलगांव की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले (ईसीआईआर 25/2023) में मोहम्मद अफसर अली आरोपित है। मामले में ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास, सौरभ कुमार…
रांची। एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को हुटुप गौशाला धाम में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा पहुंचे। प्रदीप वर्मा ने अपने सांसद निधि से गौशाला में एक गौहाल और एक बोरिंग कराने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर गौशाला न्यास समिति की ओर से प्रदीप वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया गया। उल्लेखनीय है कि हुटुप गौशाला धाम में लाचार और बिना दूध देने वाली गायों को रखा जाता है। ताकि कमजोर और असहाय गौवंश को संरक्षण मिल सके। यह गौशाला ओरमांझी प्रखंड के हुटूप गांव में स्थित है और अपने आप में अद्भुत है। यह गौशाला रांची गौशाला न्यास समिति…
गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की भतीजी ज्योति मरांडी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। मामले को खोरी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी एनिमेष रंजन ने काफी गंभीरता से लिया है। जिस अधिवक्ता पर पैसा मागने का आरोप है। उसके खिलाफ खोरी महुआ के एसडीएम ने कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है । इस बाबत एसडीएम ने कहा कि सूचना मिली कि तिसरी निवासी राधे श्याम मरांडी नामक व्यक्ति से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पांच हजार की मांग…