Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
Author: News Maati
रांची । लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता 88 वर्षीय कड़िया मुंडा की तबीयत आज बिगड़ जाने के कारण उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने श्री मुंडा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि वह लगातार मेडिका अस्पताल के डॉक्टर के संपर्क में हैं और श्री मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।विस्तृत समाचार के
पटना/सीवान । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान जिले को 109 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात के साथ ही जिले के सौ वर्ष पुराने मौनिया बाजार मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिये जाने की आज घोषणा की।श्री कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 122 योजनाओं का…
नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राजघाट स्थित राष्ट्रीय स्मृति में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक के लिए जगह देने की मंजूरी दी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिया है। इसके लिए प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बिना मांगे मिला है, जो उन्हें बेहद भावुक कर गया। शर्मिष्ठा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बाबा के लिए स्मारक बनाने के उनकी सरकार के फैसले के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।…
गुमला। डुमरी पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर परमेश्वर गोप के नाम से लेवी मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहाड़ी चिता गिरोह का पूर्व एरिया कमांडर सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी निवासी 35 वर्षीय रामावतार साहु उर्फ रामा व डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी हेमंत कुमार उर्फ हेमंत गुप्ता के नाम शामिल है। पुलिस ने लेवी मांगने में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद किया। डुमरी थाना में मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ ललित कुमार मीना ने बताया कि डुमरी थाना क्षेत्र के राजेश…
रांची। पांडेय गिरोह के दो शूटरों भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या मामले में चैनपुर थाना में कोयलांचल के डॉन विकास तिवारी और गिरोह से जुड़े 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है। भारत पांडे के पिता प्रदीप पांडे के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराई गई एफआइआर में सभी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। इससे पूर्व रविवार की रात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांडेय गिरोह के दो शूटरों भरत पांडेयऔर दीपक साव…
रामगढ़,। घरों से जेवरात चोरी करने वाले चोर और जेवर गलाने वाले सोनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि शातिर और आदतन चोर व्यापारी साहू उर्फ़ नेपाली साहू पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि वह शातिर चोर को हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुवा गांव से पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान उसने रामगढ़ एवं कुज्जू क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधी के घर से चोरी किया गया 40 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन,…
विदेश में बैठे वॉन्टेड अपराधियों की खैर नहीं, अमित शाह ने लॉन्च किया BHARATPOL, जानिए कैसे करेगा काम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतपोल पोर्टल को देश की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए एक नए युग में जाने की शुरुआत बताते हुए कहा कि अब विदेश भाग चुके अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि देश की प्रत्येक एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस इंटरपोल से जुड़कर सटीक विश्लेषण और समन्वय से अपराधों से निपटने में सक्षम बनेगी। केंद्रीय गृह मंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान केंद्रीय गृह मंत्री ने…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में मतदान होगा और 8 फरवरी 2025 को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित ‘भारतपोल पोर्टल’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमित शाह, सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित इस ‘भारतपोल पोर्टल’ का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और वित्तीय अपराधों में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की सहायता करना है, जो वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। दरअसल, भारतपोल पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है। साइबर अपराध,…
रांची। राजधानी पुलिस के द्वारा रातू लूटकांड के आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। 26 दिसंबर को रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से अपराधियों ने दिनदहाड़े 14 लख रुपए लूट लिए थे। रांची पुलिस के द्वारा जारी किए गए रिलीज में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनतई की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। उक्त दोनों अपराधी के बारे में कोई भी जानकारी अगर किसी के पास…