Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
- राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
- ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
Author: News Maati
मुंबई । विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई मजबूत लिवाली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई जबरदस्त उछाल बाद में मुनाफावसूली की भेंट चढ़ गया लेकिन अंत में मामूली बढ़त पर टिकने में सफल रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.01 अंक बढ़कर 80,288.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 7.45 अंक की मामूली बढ़त लेकर 24335.95 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत चढ़कर 43,194.16 अंक और स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत उठकर 48,238.69 अंक हो गया।इस दौरान बीएसई में कुल 3083 कंपनियों के शेयरों में…
पटना । बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की तकनीकी सहायता से विकसित ‘स्वच्छ बिहार पोर्टल’ का आज शुभांरभ किया।इस पोर्टल को राज्य के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में स्वच्छता मानकों की निगरानी, मूल्यांकन और पारदर्शी रिपोर्टिंग के उद्देश्य से विकसित किया गया है। पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को इसे लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे। केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की संयुक्त सचिव सरिता चौहान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के…
पटना। आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहनेवाले वैभव सूर्यवंशी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ वैभव सूयवंशी के साथ एक्स पर उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी जी का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि घोषित की है। उन्होंने आगे लिखा है-सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को फिर एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ आपातकालीन सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक को सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को कुचलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि सेना को कार्रवाई के…
रांची। अपने ही परिवार के छह लोगों की निर्मम हत्या करने के एक मामले में फांसी की सजा पाए गांगो दास की क्रिमिनल अपील और फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलावार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत की ओर से गांगो दास को सुनाए गए फांसी की सजा को कंफर्म किया है। इसे रेयरेस्ट आॅफ रेयर की संज्ञा में रखा है। साथ ही गांगो दास की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपराध की इस घटना को जघन्य और घृणित कार्य माना है। पूर्व…
रांची। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेम कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक महिला को अकेला पाकर बदमाश ने फ्रिज साफ करने के बहाने घर में प्रवेश किया। इसके बाद स्प्रे से महिला को बेहोश कर उसके हाथ से सोने के कंगन लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू मेन रोड स्थित प्रेमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह फ्रिज की सफाई करने के बहाने एक बदमाश घर में घुसा और महिला को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने महिला के हाथ से…
रांची,। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। हाई कोर्ट ने जमानत के किए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिनका पालन अशोक कुमार को जमानत पर रहने के दौरान करना होगा। हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने मंगलवार को अशोक कुमार को बेल दी है। दरअसल, पुलिस ने इसी वर्ष 09 फरवरी को हजारीबाग सदर के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार को…
रांची। राजधानी रांची के काठीटाड़ से स्वीफ्ट डिजायर कार बुक कर पांकी थाना क्षेत्र के जंगल में लाकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक फरार है। लूटे गए दो मोबाईल फोन, नगद और कार की चाभी बरामद की गयी है। घटना 24 अप्रैल को हुई थी। इस संबंध में विकास कुमार राम ने एफआइआर दर्ज करायी थी। गिरफ्तार लुटेरों में पांकी के जोल्हाबीघा के मो. शमशाद अंसारी (25), पिपराटाड़ के गड़ गांव के मो. हुसैन आलम उर्फ सोनम आलम (22) और मो. इमाम आलम उर्फ कारू (24) शामिल हैं। एक फरार आरोपित की पहचान…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ‘युग्म कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है, इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने युवाओं के भविष्य के लिए और उनको भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज यहां सरकार, एकेडमी, साइंस और रिसर्च से जुड़े भिन्न-भिन्न क्षेत्र के लोग इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। इस एकजुटता को ही युग्म कहते हैं। एक ऐसा युग्म जिसमें विकसित भारत…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर में लगातार सर्च आॅपरेशन चला रहे हैं, जबकि एनआईए इस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस बीच, रक्षा और सुरक्षा से जुड़े शीर्ष अधिकारियों की बैठकों का दौर भी जारी है। रविवार को चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक अहम बैठक के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आतंकियों के खात्मे और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को…