Author: News Maati

रांची। हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा पल आता है, जब उसे लगता है कि वह खुद को साबित कर सकता है, चाहे हालात जैसे भी हों। नैयर इकबाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिनका सफर ₹5000 से शुरू होकर 22 करोड़ रुपए तक पहुंचा। यह आंकड़ा तो सिर्फ एक साधारण आंकड़ा है, लेकिन इसे हासिल करने में जो संघर्ष और कड़ी मेहनत रही, वह एक प्रेरणादायक कहानी है। उनका जीवन एक फिल्म की कहानी जैसा ही रोमांचक, संघर्षपूर्ण और अंततः सफल रहा। नैयर इकबाल मध्यम वर्गीयथा परिवार से थे और उनके पिता जौब में थे। उनके…

Read More

महाकुंभनगर। प्रयागराज के महाकुंभ (Mahakumbh) मेला क्षेत्र के किला घाट पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों की मुस्तैदी की वजह से शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यमुना नदी के किला घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे किला संगम घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूबने लगी। और नाव पर सवार लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इस पर फौरन ऐक्शन लिया…

Read More

नई दिल्ली।  पूरा देश 26 जनवरी रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी फिर एक बार अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भूरे रंग के बंद गले के कोट के साथ केसरिया साफा पहना हुआ था। इसमें लाल और पीले रंग का संयोजन दिख रहा था। पीएम हर बार अलग-अलग तरह के साफे में गणतंत्र दिवस पर दिखाई देते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां वीर जवान ज्योति के…

Read More

गुमला। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को गुमला के नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल अधिकारी, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी नागरिकों को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान की शपथ दिलाकर हुई। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 9 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से जुड़े सरकार के विशेष प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे सुशासन को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने महाकुंभ को भारत की समृद्ध विरासत की अभिव्यक्ति बताया और कहा कि वर्तमान में हमारी परंपराओं और रीति रिवाजों को पुनर्जीवित करने के कई प्रयास चल रहे हैं। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसे सुधारों के लिए दूरदर्शिता और साहस की आवश्यकता होती है। इस संबंध…

Read More

रांची। एसडीजेएम रुपम स्मृति टोप्पो की अदालत ने रांची में जमीन और फ्लैट घोटाले में संजीवनी बिल्डकॉन के तीन निदेशकों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। इन निदेशकों में श्याम किशोर गुप्ता, अनामिका नंदी और अनीता दयाल नंदी शामिल हैं। साथ ही सभी पर पांच-पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपितों को छह-छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह मामला जमीन और फ्लैट घोटाले से जुड़ा है, जब संजीवनी बिल्डकॉन ने वर्ष 2013 में रांची के लोगों को जमीन और फ्लैट के नाम पर ठगी की थी। कंपनी ने कई जमीनें लीं, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा की गई। इस बार सात लोगों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों की सूची में दुवुर नागेश्वर रेड्डी (मेडीसिन, तेलंगाना), जगदीश सिंह (चंडीगढ़), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला- गुजरात) और लक्ष्मीनारायण…

Read More

रांची। झारखंड के जाने-माने नागपुरी गायक महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वे भिनसरिया राग के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्हें ‘भिनसरिया का राजा’ कहा जाता है। 1962 से नागपुरी गीतों से संगीत जगत को समृद्ध करते आ रहे महावीर नायक ने झारखंड के अलग राज्य के आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। यह सम्मान उन्हें उनके संगीत और सामाजिक योगदान के लिए दिया जा रहा है।महावीर नायक, झारखंड के लोक संगीत की एक धरोहर हैं। उनका जन्म 1942 में, आजादी से पांच साल पहले, रांची के पास उरुगुटु (पिठोरिया, गिंजो ठाकुरगांव के पास) में हुआ था। उनके…

Read More

रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पदक का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष झारखंड पुलिस के दो आईपीएस समेत 12 पदाधिकारियों और कर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक दिए जायेंगे। इनमें आईजी माइकल राज एस,आईजी ए विजया लक्ष्मी, डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, हवलदार मो. इकबाल, हवलदार बिंदराय मुंदरी, एएसआई अरविंद पाटिल, एएसआई वशिष्ठ कुंवर, एएसआई विजय कुमार, एएसआई संजीव कुमार झा, आरक्षी मनती खलखो और आरक्षी प्रभा देवी शामिल है।

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जरिये राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति ने शनिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को इस के लिए नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवानों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया के…

Read More