Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में रंगदारी का आतंक: गैंगस्टर प्रिंस खान और राहुल सिंह के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकी, एक करोड़ की फिरौती की मांग
- समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी; दो युवकों की हत्या, गैंगवार के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
- रांची हाईवे पर दिनदहाड़े रोड रेज का आतंक: तीन युवतियों का कई किलोमीटर तक पीछा, कार का शीशा तोड़ चालक को किया घायल, देखे विडिओ
- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अब डील नहीं, ट्रंप का बड़ा ऐलान
- योगी की राह पर शुभेंदु , बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
- अमेरिका ने ईरान पर फिर किया जोरदार हमला, धमाकों से दहला तेहरान
- गूगल-माइक्रोसॉफ्ट समेत 100 टेक कंपनियों के सामने झारखंड सरकार आज रखेगा निवेश का रोडमैप, रांची IT पार्क और AI पॉलिसी पर रहेगा फोकस
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में ₹275 करोड़, तीन माह की ₹7,500 राशि ट्रांसफर
Author: News Maati
नई दिल्ली ।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अगले महीने होने की संभावना है। सोमवार को मोदी ने ट्रंप से टेलीफोन पर बात की, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि ट्रंप और मोदी की मुलाकात अगले महीने हो सकती है। दोनों देश जी-7 सम्मेलन और पेरिस में होने वाले एआई बैठक में भी मिल सकते हैं। अगले महीने मोदी और ट्रंप की मुलाकात की संभावना अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र…
रांची । रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के प्रशासन ने कॉलेज के हॉस्टल कैंपस में सरस्वती पूजा के आयोजन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है। इस पर छात्रों के विरोध को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हस्तक्षेप किया था। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने पूजा पर प्रतिबंध का आदेश वापस ले लिया है। कैंपस में पूजा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब 24 जनवरी की रात रांची की तिरिल बस्ती में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र पर हमले की एक घटना सामने आई। रिम्स प्रबंधन को जानकारी मिली थी कि…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की और दोनों शीर्ष नेताओं ने दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की । श्री मोदी ने श्री ट्रम्प को ऐतिहासिक रूप से दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, “मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी…
रांची। जामताड़ा पुलिस ने तकरीबन महीने भर की पड़ताल के बाद छह शातिरों के एक ऐसे साइबर ठग गिरोह को दबोचा है, जो साइबर अपराध के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेते थे। इन शातिरों ने देशभर के तकरीबन ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों को अबतक ठगी का शिकार बनाया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन शातिरों ने अब तक इन तरीकों से तकरीबन 11 करोड़ की ठगी की है। ठगी के लिए ये अपराधी पीएम किसान योजना एपीके, पीएम फसल बीमा योजना एपीके, कई बैंकों के एपीके व एनपीसीआई इंटरनेशनल आदि के नाम से फर्जी…
गुमला। गुमला जिले में रविवार को हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मना। मुख्य समारोह का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला जिले के वीर सपूतों, जैसे लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का और स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि के…
मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार जारी पूंजी निकासी के दबाव में हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाज़ार में कोहराम मच गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 824.29 अंक अर्थात 1.08 प्रतिशत का गोता लगाकर साढ़े सात महीने बाद 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीच 75,366.17 अंक रह गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 263.05 अंक यानी 1.14 प्रतिशत लुढ़ककर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे…
मुंबई । जेएसडब्ल्यू समूह ने सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) से झारखंड में तांबे की खदानों के दो ब्लॉकों के लिए माइन ऑपरेटर और डेवलपर (एमडीओ) अनुबंध हासिल करके अलौह धातुओं के खनन क्षेत्र में विस्तार करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि इस परियोजना में दो खदानों को चालू करना और एक तांबा सांद्रक संयंत्र की स्थापना करना शामिल है, जिसमें कुल पूंजी निवेश 2,600 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पूर्ण पैमाने पर रैंप अप पर, खदानों की अयस्क क्षमता 3 एमटीपीए होगी। उम्मीद है कि ये खदानें वित्तीय वर्ष…
रांची। झारखंड में ट्रांसफर- पोस्टिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश। जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह के पांच से अधिक लोगों के पकड़े जाने की सूचना है। बताया जा रहा हैं कि इस गिरोह के सदस्य तीन से चार आईपीएस, डीएसपी और दरोगा स्तर के लोगों से संपर्क में थे। इसके अलावा प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी से यह गिरोह संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार दो ऐसे पुलिस अधिकारी थे, जो धनबाद में पोस्टिंग पाने के लिए इस गिरोह से संपर्क में थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो…
मोतिहारी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतक सभी बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में चिरैया थाना क्षेत्र पीरारी गांव के रहने वाले हैं। जो फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे।हादसा उस समय हुआ जब सभी प्रयागराज में कुंभ स्नान कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जा घुसी,तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में…
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक की फिल्मों में अपनी सदाबहार भूमिकाओं के लिए मशहूर ‘एनिमल’ अभिनेता को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इसी बीच, उनके बड़े भाई अभिनेता सनी देओल ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपना प्यार लुटाया। सनी देओल ने अपनीे आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉबी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में सनी देओल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे लिटिल ब्रदर… माई लॉर्ड बॉबी।” “लॉर्ड…