Author: News Maati

महाकुम्भ नगर । विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और मानवीय आयोजन महाकुम्भ मेला को सिर्फ जमीन से ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी कैप्चर किया जा रहा है। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुम्भ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसमें गंगा नदी के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रौशनी से जगमगा रहा है। इन तस्वीरों को आईएसएस से एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर शेयर किया है। तस्वीरों में महाकुम्भ मेले की भव्य रौशनी…

Read More

नई दिल्ली । संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। बिल को अगस्त 2024 में 14 बदलावों के साथ संसद के पटल पर रखा गया था। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ” 44 संशोधनों पर चर्चा की गई। 6 महीने तक विस्तृत चर्चा के बाद, हमने सभी सदस्यों से संशोधन मांगे। यह हमारी अंतिम बैठक थी इसलिए, बहुमत के आधार पर समिति द्वारा 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है। विपक्ष ने भी संशोधन सुझाए थे। हमने उनमें से प्रत्येक संशोधन को आगे बढ़ाया और उस पर मतदान हुआ, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा सांसद संजय सेठ सहित 28 भाजपा नेताओं के खिलाफ झारखंड सचिवालय घेराव के मामले में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट द्वारा निरस्त करने के आदेश को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली झारखंड सरकार की याचिका (एसएलपी) सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने इस एसएलपी की सुनवाई के दौरान, देश में विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से बार-बार…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) का जीएसएलवी-एफ15 सैटेलाइट एनवीएस-दो के साथ आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार है। एनवीएस-2 उपग्रह को 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 23 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। सोमवार को इसरो ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले इसरो ने रविवार को बताया कि उसके रॉकेट जीएसएलवी-एफ15 का सैटेलाइट एनवीएस-02 के साथ इंटीग्रेशन पूरा हो गया है। यह रॉकेट जिसमें स्वदेशी क्रायोजेनिक स्टेज है, 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट पर सैटेलाइट एनवीएस-02 होगा। यह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 100वां मिशन होगा। नेविगेशन विद इंडियन…

Read More

महाकुम्भ नगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संतों के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अब तक 13.21 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। केंद्रीय गृहमंत्री सोमवार पूर्वाह्न 11:25 बजे प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, योगी कैबिनेट के मंत्रियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संगम नोज पर पवित्र स्नान से पूर्व उन्होंनें धमार्चार्यों से भेंट की। इसके बाद संतों के साथ पवित्र डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद गृहमंत्री ने अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। केंद्रीय गृहमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन पद के लिए सोमवार को आवेदन आमंत्रित किए हैं। वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने जारी विज्ञापन में आवेदन देने की अंतिम तारीख 17 फरवरी तय की है। मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार सेबी प्रमुख की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 5 वर्ष की अवधि या नियुक्त व्यक्ति की 65 वर्ष की आयु होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की जाएगी। विज्ञापन में कहा गया है…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सोमवार को लागू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोपहर सवा 01 बजे के करीब मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में यूसीसी को लागू करने के लिए नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। इसी के साथ उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां यह कानून प्रभावी हो गया है। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए। समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा…

Read More

वाशिंगटन ।अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का मानना ​​है कि कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार वायरस की उत्पत्ति संभवतः एक लैब से हुई है। सीआईए के एक आकलन के अनुसार, यह आशंका चीन पर उंगली भी उठाती है, हालांकि खुफिया एजेंसी को अपने निष्कर्षों पर पूर्ण विश्वास नहीं है। यह निष्कर्ष किसी नयी खुफिया जानकारी का परिणाम नहीं है, तथा शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन और पूर्व सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स के आदेश पर पूरी की गई है। यह निष्कर्ष किसी नयी खुफिया जानकारी का परिणाम नहीं है, तथा शनिवार को जारी…

Read More

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिला मुख्यालय के शीतलपुर में एक मकान में हुए जोरदार ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ, यह पता नहीं चल पाया है। जिला पुलिस के अफसर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटे हैं। बताया गया कि शीतलपुर में रहने वाले उमेश दास के घर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के…

Read More

रांची। मंईयां सम्मान योजना के लिए जनवरी महीने की 2500 रुपये की किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं और युवतियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में यह राशि 28 या 29 जनवरी को ट्रांसफर की जा सकती है। मंईयां सम्मान योजना के करीब 56 लाख से अधिक लाभार्थियों को 2500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने को लेकर सारी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस महीने की राशि के वितरण में देरी का कारण योजना के पोर्टल में तकनीकी खामी को बताया गया है। बताया…

Read More