Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में रंगदारी का आतंक: गैंगस्टर प्रिंस खान और राहुल सिंह के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकी, एक करोड़ की फिरौती की मांग
- समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी; दो युवकों की हत्या, गैंगवार के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
- रांची हाईवे पर दिनदहाड़े रोड रेज का आतंक: तीन युवतियों का कई किलोमीटर तक पीछा, कार का शीशा तोड़ चालक को किया घायल, देखे विडिओ
- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अब डील नहीं, ट्रंप का बड़ा ऐलान
- योगी की राह पर शुभेंदु , बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
- अमेरिका ने ईरान पर फिर किया जोरदार हमला, धमाकों से दहला तेहरान
- गूगल-माइक्रोसॉफ्ट समेत 100 टेक कंपनियों के सामने झारखंड सरकार आज रखेगा निवेश का रोडमैप, रांची IT पार्क और AI पॉलिसी पर रहेगा फोकस
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में ₹275 करोड़, तीन माह की ₹7,500 राशि ट्रांसफर
Author: News Maati
श्रीनगर। श्रीमाता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन, कटरा से बडगाम तक पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एकतरफा ट्रायल रन आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन शुक्रवार को जम्मू संभाग में पहुंची थी। उसके बाद शनिवार को श्रीनगर पहुंची है। वंदे भारत एक्सप्रेस आईसीएफ ट्रेन 49 और 80 को यूएसबीआरएल सेक्शन में वाणिज्यिक संचालन के लिए निर्धारित किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सर्दियों के मौसम में ठंडी परिस्थितियों के लिए विशिष्ट रूप से डिजाइन किया गया है, जिसमें आराम, सुरक्षा…
पटना । गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आठ सालों के बाद बिहार की झांकी दिखेगी। इस झांकी के जरिए बिहार की समृद्ध विरासत और परंपरा की झलक लोगों को देखने को मिलेगी।गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। इस झांकी में राज्य की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें नालंदा की प्राचीन विरासत और उसके संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया गया है। बिहार की झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालंदा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ…
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप को होशियार नेता बताते हुए एक दफा फिर उनसे बातचीत की ख्वाहिश जाहिर की है। पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि अगर 2022 में ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते शायद यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता। पुतिन ने ट्रंप के मुलाकात की इच्छा जताई लेकिन यह नहीं बताया कि बातचीत कब होगी। दूसरी ओर यूक्रेन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी बातचीत से खुद को बाहर रखे जाने के खिलाफ चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सरकारी टीवी के एक रिपोर्टर से कहा, ‘हमने हमेशा…
रांची। झारखंड बिजली बोर्ड व पर्यटन निगम के सरकारी खातों से 107 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी के आदेश पर आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व वाली एसआइटी ने दो और लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही 60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पूर्व में गिरफ्तार सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया बिरसा चौक शाखा के शाखा प्रबंधक लोलस लकड़ा की निशानदेही पर उनके सहयोगी के ठिकाने से 60 लाख रुपये नकदी की बरामदगी…
मुंबई । अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संन्यास ले चुकी हैं। ममता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें संन्यास लेने के लिए किए जा रहे अनुष्ठान के दौरान अभिनेत्री भावुक होती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान भावुक थीं और उनकी आंखों में आंसू थे। वीडियो में ममता को संन्यास के मार्ग को अपनाने की तैयारी करते हुए दिखाया गया। वीडियो में कुलकर्णी भगवा वस्त्र के साथ रुद्राक्ष की माला में दिखाई दीं। महाकुंभ के लिए विशेष रूप से भारत आईं ममता अपनी साथी संन्यासियों…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर महाकुम्भ को एकता का संदेश देने वाला देश और दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बताया और सनातन धर्म को विराट वट वृक्ष की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है। इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर अन्य संप्रदाय हो सकते हैं, उपासना विधि हो सकती है, लेकिन धर्म तो एक ही है…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले आदिवासी मेहमानों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और झांकी कलाकारों से मिलकर अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान आमने-सामने की बातचीत में उन्होंने विकसित भारत के साथ ही राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर दिया। कई प्रतिभागियों ने पीएम ने सवाल किए जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागियों से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों से बातचीत करने का आग्रह किया। सफलता…
लॉस एंजिल्स। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप शुक्रवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से लॉस एंजिल्स पहुंचे। राष्ट्रपति का यहां पहुंचने पर कैलिफोर्निया के गवर्नर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता गेविन क्रिस्टोफर न्यूसम ने स्वागत किया। इसके बाद ट्रंप ने आग प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। राष्ट्रपति पैसिफिक पैलिसेड्स के तटीय लॉस एंजिल्स काउंटी में आग प्रभावित क्षेत्र में हुई तबाही को देखकर अवाक रह गए। सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप ने लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टरमैक के पास इंतजार कर रहे पत्रकारों को संबोधित करने से पहले गवर्नर…
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के मात्र चार दिन के भीतर ही, देश ने सैन्य विमानों का उपयोग करते हुए अवैध अप्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ानें शुरू कर दी हैं। अवैध आप्रवासियों का सामूहिक निर्वासन, ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रमुख चुनावी वादों में से एक रहा है। इसके तहत, ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सूचना जारी की गई है कि भविष्य में बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों से पैदा होने वाले बच्चों को नागरिक नहीं माना जाएगा। रक्षा विभाग ने कहा कि उसके दो विमानों…
न्यूयॉर्क । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतवंशियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और कार्मिक मामलों से निपटने के लिए अपना विशेष सहायक नियुक्त किया है। रिकी गिल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक के रूप में भारत के साथ विशेष रूप से काम करेंगे। सौरभ शर्मा राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में काम करेंगे। गिल ने पहले ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रूस और यूरोपीय ऊर्जा सुरक्षा के निदेशक के रूप में और विदेश विभाग में ब्यूरो ऑफ ओवरसीज बिल्डिंग ऑपरेशन्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया था। एनएससी छोड़ने के बाद,…