Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …

    July 13, 2026

    मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

    July 13, 2026

    2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …
    • मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
    • 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
    • 25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
    • राज्यों के बाद अब केंद्र में भी लागू होगी UCC, यह संवैधानिक जिम्मेदारी, भाजपा नेता का बड़ा बयान
    • आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषी करार
    • लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का प्रभार
    • अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, पाकिस्तान की भी भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश
    Blog

    भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, पाकिस्तान की भी भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश

    News MaatiBy News MaatiMay 8, 2025No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इन ठिकानों में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल थे। रक्षा मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी।

    रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने इसके लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। लेकिन भारत की एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। अब इन हमलों के मलबे को कई जगहों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तान के इस कायराना हरकत की पुष्टि करते हैं।

    रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारत ने भी इसका जवाब देने में देर नहीं की। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। भारत का जवाब उसी तरह का था, जैसा पाकिस्तान ने हमला किया था, और उतनी ही तीव्रता के साथ। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।”

    पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, मासूमों की जान गई : पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अपनी हरकतें और तेज कर दी हैं। उसने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी जैसे इलाकों में मोर्टार और भारी तोपों से गोलीबारी शुरू कर दी। इस बेवजह की गोलीबारी में 13 मासूम लोगों की जान चली गई, और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह पाकिस्तान की क्रूरता को दिखाता है, जो आम लोगों को भी निशाना बना रहा है।

    आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ जारी : आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत किए गए भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्री ने नेताओं को यह भी बताया कि यह एक जारी ऑपरेशन है और अगर भारत के टारगेटेड हमले के मद्देनजर पाकिस्तान हमला करता है तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।

    गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

    रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था, “कुछ समय पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान व PoK में आतंकी ढांचे पर हमला किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी।” मंत्रालय ने यह भी साफ किया था कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के किसी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने इस ऑपरेशन में संयम बरता और केवल आतंकी ठिकानों को ही चुना।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

    July 13, 2026

    2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल

    July 13, 2026

    25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,408

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,080

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026816
    Don't Miss
    Bihar

    प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …

    By News MaatiJuly 13, 20261

    पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार सह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी प्रशांत किशोर और…

    मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

    July 13, 2026

    2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल

    July 13, 2026

    25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …

    July 13, 2026

    मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

    July 13, 2026

    2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल

    July 13, 2026

    25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    July 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.