Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
    • इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
    • हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
    • जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
    • राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
    • पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
    • सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » IPL 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित, पाकिस्तान से तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
    Blog

    IPL 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित, पाकिस्तान से तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    News MaatiBy News MaatiMay 9, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में LSG और RCB के बीच मैच शाम 7:30 बजे से होने वाला था। इसी बीच BCCI ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL 2025 के बचे हुए मैचों को रद्द कर दिया गया है। पहले ही गुरुवार रात को पंजाब बनाम दिल्ली के मैच को बीच में ही एयरस्ट्राइक के चलते बीच में ही रोक दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मैच को लेकर IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

    बीसीसीआई ने कहा कि जब देश आतंकी हमले का जवाब देने के साथ सरहद पार से अनुचित आक्रमण का सामना कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।

    एक सप्ताह के लिए स्थगित IPL

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी मैच तुरंत प्रभाव से एक सप्ताह के लिये स्थगित करने का फैसला किया है।’’ पहले यह बताया गया था कि आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। इसमें कहा गया,‘‘ नये कार्यक्रम और टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में सूचना समय आने पर दी जायेगी। इससे पहले संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ हालात की व्यापक समीक्षा की जायेगी।’’ लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था। बोर्ड बाकी 16 मैच (12 लीग और चार नॉकआउट) सही समय पर कराने की कोशिश करेगा । ऐसी अटकलें हैं कि सितंबर महीने में होने वाला एशिया कप रद्द किया जाता है तो यह एक विकल्प हो सकता है।’

    बोर्ड के बयान में कहा गया ,‘‘ इस नाजुक मोड़ पर बीसीसीआई देश के साथ खड़ा है। हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और देश के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं।’ इसमें कहा गया ,‘‘ बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा करने के साथ प्रेरणा देते हैं और जो हाल ही के आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब दे रहे हैं।’’ बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट देश का जुनून है लेकिन यह देश की अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर नहीं है। इसमें कहा गया ,‘‘ बोर्ड भारत की सुरक्षा के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में अपने निर्णय लेगा।’’

    बोर्ड ने आधिकारिक प्रसारक, टाइटल प्रायोजक और सभी साझेदारों समेत हितधारकों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिये धन्यवाद दिया। भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। इससे पहले दिन में, लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। लीग सूत्रों के अनुसार, सैन्य टकराव ने विदेशी खिलाड़ियों में काफी चिंता पैदा कर दी है और वे अगले कुछ दिनों में वापस लौट जायेंगे। पिछले साल मेगा नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी ने 62 विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित किया था।

    आईपीएल की एक टीम के अधिकारी ने बताया,‘‘ खिलाड़ी ठीक हैं लेकिन जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर चिंता तो है।’’ दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी फिलहाल सड़क मार्ग से धर्मशाला से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं। आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मैच खेला जाना था जो अब स्थगित है। लीग के स्थगित होने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा ,‘‘देश सबसे पहले।’’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,402

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,075

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Blog

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    By News MaatiJuly 1, 20264

    पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक…

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.