Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
- झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, कई मांगों पर बनी सहमति
- अनूप माझी सिंडिकेट की 136.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोल माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
- बिहार में सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
- धनबाद में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल : आईएसएम में सेमीकंडक्टर चिप और भविष्य के भारत की झलक
- श्री रामलला पूजा बना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
- बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सुधा की तर्ज पर बिकेंगी ताजी मछलियां
Author: News Maati
नई दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर की सैन्य कार्रवाई के बाद लागू सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने के लिए भारत सीमा पर पूरी सतर्कता के साथ ही राजनयिक मोर्चे पर भी आक्रामक रणनीति अपना रहा है। इस रणनीति के तहत ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एलओसी और पाकिस्तान से लगी संपूर्ण पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में रक्षा सचिव और उप नौसेना प्रमुख भी मौजूद थे। सीजफायर लागू होने के बाद भी भारतीय सेनाएं सीमा के अग्रिम मोर्चों पर बेहद सजग होकर…
रांची । उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति (पीसी एंड पीएनडीटी) की बैठक हुई। बैठक के दौरान समिति ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-बी में एंट्री, चिकित्सकों के योगदान और यूएसजी मशीन खरीदने पर विचार किया गया। बैठक में समिति ने सदर अस्पताल में सेकेंड शिफ्ट में ओपीडी और ओटी शुरु करने का भी निर्णय लिया। इसे लेकर उपायुक्त ने जरूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। साथ ही समिति ने आयुष्मान योजना के तहत न्यूरो सर्जन, न्यूरो फिजिशियन, नेफ्रोलॉजिस्ट की…
नयी दिल्ली । भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति के पीछे परमाणु युद्ध की आशंका और व्यापार बंद करने की धमकी को कारण बताये जाने को आज खारिज कर दिया तथा जम्मू कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने की मंशा को भी अस्वीकार कर दिया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में यह स्पष्ट किया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला पाकिस्तान की पहल पर दोनों देशों ने द्विपक्षीय रूप से लिया है और इसमें किसी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के सारण स्थित पैतृक गांव गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव मंगलवार को पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा एवं अन्य परिजन से बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजन को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौके पर घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के…
सीवान। पाकिस्तान के कायराना हमले में बिहार में सीवान जिले के वसिलपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान रामबाबू कुमार शहीद हो गए हैं। सोमवार की देर शाम परिजन को उनके शहादत की जानकारी मिली। इसके बाद से परिवार और गांव में शोक है। रामबाबू कश्मीर में तैनात थे और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 को संचालित कर रहे थे। शहीद रामबाबू कुमार का पार्थिव शरीर कश्मीर से विमान से दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद बुधवार की सुबह दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पहले पटना फिर सीवान लाया आएगा। पटना में राजकीय सम्मान के साथ शहीद के गांव…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर उसकी ओर से किसी तरह का आतंकवादी या सैन्य दुस्साहस किया जाता है तो भारत उसे मिट्टी में मिलाने में कसर नहीं छोड़ेगा।आॅपरेशन सिंदूर के बाद सीमाओं पर सैन्य कार्रवाई रोके जाने पर बनी सहमति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह सवेरे आदमपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद वायुयोद्धाओं तथा अन्य जवानों से बातचीत की। पाकिस्तान ने इस वायु सेना स्टेशन पर लड़ाकू विमानों तथा ड्रोन से असफल हमले का प्रयास किया था। श्री मोदी ने…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान को पीओके को खाली करना होगा। जम्मू-कश्मीर मामले में किसी तीसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से हल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। आतंकियों के पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत हैं। पाकिस्तान की गोली का जवाब गोली से देंगे। पाक जब तक आतंक के साथ रहेगा तब तक संधि स्थगित रहेगा।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने उन आतंकवादी ढांचों को नष्ट किया जो न केवल भारतीयों की, बल्कि दुनिया…
लातेहार। कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतर गांव में स्थित घर में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई चंदवा कांड संख्या 232/ 23 के मामले में की गई है। न्यायालय के आदेश पर अपराधी को पूर्व में भी न्यायालय में हाजिर होने की नोटिस दी गई थी। लेकिन अपराधी निर्धारित समय तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर अपराधी के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। इधर चंदवा पुलिस की…
रांची । ‘रिजल्ट जारी करो या फांसी दो’ के नारे के साथ छात्रों ने मंगलवार को रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का दफ्तर घेर लिया। प्रदर्शनकारी छात्र जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, सीडीपीओ, फूड सेफ्टी ऑफिसर एवं कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का महीनों से पेंडिंग रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का एक समूह ओल्ड जेल चौक के पास स्थित आयोग के दफ्तर के समक्ष पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। उनकी स्थिति बिगड़ती देख मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन में…
नई दिल्ली । आतंक के खात्मे के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चीनी डिफेंस कंपनी जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड, वही कंपनी है, जिसकी मिसाइल ‘पीएल-15’ को पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने मार गिराया था।भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने चीनी मिसाइल पीएल-15 के जरिए देश के मिलिट्री इंस्टॉलेशन को टारगेट किया,…