Author: News Maati

शोपियां । जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में हुई है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, तो जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब स्थित आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे और वहां वायु सेना के जवानों से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने इस यात्रा की जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, “प्रधानमंत्री आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वायु सेना के अधिकारियों ने उन्हें स्थिति की जानकारी दी और प्रधानमंत्री ने हमारे बहादुर जवानों से बातचीत की।” यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के बाद हो रही है। इससे पहले, भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए छह से सात मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’…

Read More

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया। उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की। खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 88.39% छात्र परीक्षा में सफल रहे, जो पिछले साल की तुलना में 0.41% अधिक है। पिछले साल यह आंकड़ा 87.98% था।खास बात ये है कि हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.70 प्रतिशत रहा है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Read More

जम्मू । जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की निर्मम हत्‍या करने वाले आतंकियों के पोस्‍टर जारी कर दिए गए हैं। शोपियां जिले के विभिन्न इलाकों में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनकी सूचना देने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आरोपियों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम हमला मामले में 25 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई करते हुए त्राल (पुलवामा) और बिजबेहरा (अनंतनाग) में दो आतंकवादियों के घरों…

Read More

अमृतसर। मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बीमार लोगों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शराब सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार 12 मई की रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम…

Read More

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति के चलते जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी जारी की गई है। एयर इंडिया ने मंगलवार, 13 मई को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह निर्णय हाल के घटनाक्रमों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “नवीनतम घटनाक्रम को देखते हुए और आपकी सुरक्षा को ध्यान में…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और उसके बाद सीजफायर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान को शत्रुता समाप्त करने के लिए, मनाने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार का जिक्र किया। दोनों देशों के बीच तनाव गंभीर हो सकता था। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझने और लड़ाई को समाप्त करने के लिए “बुद्धिमत्ता” और “धैर्य” के लिए भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना की। पश्चिम एशिया में सऊदी अरब, यूएई और कतर के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां कहीं भी आतकवादी हमले होते हैं, उसके ताक पाकिस्तान से जुड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, एक प्रकार से ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज रही हैं। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं, चाहे 9/11 हो, चाहे लंदन ट्यूब बॉम्बिंग हो, या फिर भारत में दशकों में जो बड़े-बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उनके तार कहीं न कहीं आतंक के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारत वासी की ओर से सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश, दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला यह आतंक का बहुत…

Read More