Author: News Maati

पटना। बिहार में औरंगाबाद जिले के रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर बुधवार एक महिला ने पहले अपने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। इस घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला और एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मुताबिक डाउन प्लेटफर्मा पर चार बच्चों के साथ महिला के तड़पने की खबर आई थी। आरपीएफ ने तुरंत सभी को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत…

Read More

नई दिल्ली । भारत ने ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी क्षमताओं को और मजबूत करते हुए अत्याधुनिक, कम लागत वाले हार्ड-किल काउंटर-स्वॉर्म ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण बुधवार को ओडिशा के गोपालपुर स्थित सीवर्ड फायरिंग रेंज में किया गया। यह सिस्टम स्वदेशी रूप से सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) द्वारा विकसित किया गया है और इसे भारत की रक्षा क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, खासकर यह ड्रोन स्वॉर्म (झुंड) जैसे खतरों को निष्क्रिय करने में काफी कारगर है। परीक्षण के दौरान सिस्टम के माइक्रो रॉकेट्स ने सभी प्रदर्शन मानकों को…

Read More

रांची। बहुचर्चित 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड में कोर्ट ने जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले में सुनवाई अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की आदलत में हुई। अभियोजन पक्ष ने छह गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपित पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो सके। सभी गवाहों ने कुंदन पाहन को पहचाने से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि तमाड़ में 21 मई 2008 को इंडस्ट्रियल क्रेडिट एण्ड इनवेस्टमेंट कापोर्रेशन आॅफ इंडिया (आईसीआईसीआई) के एटीएम कैश वैन से लूटकांड हुआ था। 5 करोड़ 17 लाख कैश के…

Read More

रांची/नई दिल्ली । सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा के मामले में झारखंड के चार लोगों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ ने उच्च न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई पूरी होने के बाद भी लंबे समय तक फैसला सुरक्षित रखने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जजों के परफॉर्मेंस का भी ऑडिट हो।खंडपीठ ने कहा, “कुछ न्यायाधीश बहुत परिश्रम करते हैं, लेकिन कुछ न्यायाधीश बार-बार अनावश्यक ब्रेक लेते हैं। कभी कॉफी ब्रेक, कभी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को युनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन्स फंड (यूनिसेफ) की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुयी इस मुलाकात के अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ की ओर से संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। यूनिसेफ प्रतिनिधि ने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए…

Read More

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की पहल पर रांची जिला प्रशासन ने अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा के जरिए तीन छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान कराया। तीनों छात्रों संगम कुमार, राज कुमार और आस्था तिर्की ने जिला प्रशासन की जन शिकायत निवारण प्रणाली अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080) के जरिए छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की थी। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार काे सभी छात्रों को उनकी बकाया छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कराया। छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होने पर तीनों छात्रों ने रांची जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। छात्र संगम कुमार ने कहा…

Read More

रांची । रांची में भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया और उनके प्रति आभार जताया। यात्रा में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान सभी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के डायलॉग भी बजाये। यह तिरंगा यात्रा शहीद चौक से निकलकर कोकर स्थित डिस्टलरी के समीप बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर…

Read More

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना अंतर्गत पाण्डेयगंगौट गांव निवासी अशोक राम के पुत्र व भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान बुधवार को शहीद हो गए। वे लगभग 22 वर्ष के थे। उनके निधन की दु:खद खबर के बाद उनके गांव एवं प्रखंड में गहरा शोक है। शहीद जवान मनीष कुमार के पिता अशोक राम,माता सुशीला देवी,पत्नी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि उन्हें अपने बेटे पर गर्व भी है। जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार जम्मू कश्मीर के कारगिल में पदस्थापित थे एवं ड्यूटी के दौरान ही बुधवार को उनकी मौत…

Read More

कान्स (फ्रांस)। दुनिया के मशहूर और प्रतिष्ठित फिल्म उत्सव 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया। इसका समापन 24 मई को होगा। फेस्टिवल के पहले दिन 13 मई को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की। इस दौरान उनके साथ नजर आया उनका खास पैरेट क्लच। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उर्वशी ने मल्टीकलर गाउन, डायमंड क्राउन और क्रिस्टल पैरेट क्लच के साथ अपनी शानदार एंट्री दर्ज कराई। उन्होंने जूडिथ लीबर का लगभग पांच हजार डॉलर (करीब 4.2 लाख रुपये) की कीमत वाला पैरेट क्लच कैरी किया। भारतीय…

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने जब पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी, उसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था और फिर उसने भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान दो ऐसे देश भी दुनिया के सामने एक्सपोज हो गए, जिसने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। तुर्किये और अजरबैजान का असली चेहरा दुनिया के सामने आ चुका है। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत पर जो ड्रोन दागे थे, उनमें से कुछ ‘मेड इन तुर्किये’ के भी…

Read More