Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
- भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट
- पटना, मुजफ्फरपुर टाउनशिप के कोर क्षेत्र का होगा विस्तार , सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- दिल्ली में हेमंत सोरेन ने किया नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, बोले- झारखंड को बनाएंगे नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र
- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ
- रांची : जमीन घोटाला के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को
Author: News Maati
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दो प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं। इन दोनों सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिखाया गया है। दोनों सर्वे दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। एक्सिस-माय इंडिया की ओर से आए सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है और पार्टी दिल्ली में 45 से 55 सीटें ले जा सकती है। आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। उसे 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है, जिससे वह 15 से 25 सीटें ले जा सकती है। कांग्रेस के खाते में…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 फरवरी को प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ कड़ियां होंगी, जिनमें विशेषज्ञ छात्रों से बात करेंगे और उन्हें “एग्जाम वरियर” (परिक्षा को लेकर तनाव में घिरे रहने वाले) से “एग्जाम वॉरियर” (तनावमुक्त होकर परीक्षा देने वाले) बनने के उपाय सुझाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में पैरालंपिक…
कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलीप कुमार (20), पोखन कुमार उर्फ गणेश कुमार (24 ),विक्रम कुमार (18 ), अजय कुमार सिंह (20), विकास कुमार ( 22), अंकित कुमार शर्मा ( 30), अनिल कुमार वर्णवाल (34), देवनारायण कुमार (34 ) और अजीत कुमार पंडित (20) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 पीस कंप्यूटर सिस्टम, चार पीस माउस, आठ पीस की बोर्ड, एक पीस सीपीयू और छह गैस सिलेंडर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि चोरी के मामले…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए गुरुवार को पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए कुल 10,147 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पिनाका के लिए इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा शक्ति सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ सौदा किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 29 जनवरी को इस सौदे के लिए मंजूरी दी थी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका…
शिवपुरी । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इन दिनों अपने पति के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान में प्रियदर्शनी राजे जनता से मुलाकात कर रही हैं। इसी बीच में बदरवास में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के द्वारा बनाई जाने वाली मोदी जैकेट के निर्माण इकाई केंद्र पर पहुंची और यहां पर महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बदरवास में महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाली मोदी जैकेट खरीदी और उसे पहन कर देखा। जैकेट की फिटिंग बहुत शानदार रहने पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने यहां पर…
रांची। झारखंड में एसएम ग्रुप आॅफ कंपनी बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। इस सिलसिले में कंपनी के चेयरमैन मनीष खेमका और सहयोगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल समिट में गुरुवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान खेमका ने मुख्यमंत्री से राज्य में बिजनेस की संभावनाओं और निवेश की आकांक्षाओं के साथ एसएम ग्रुप कंपनी की तीन नई परियोजना जानकारी साझा की, जिसके अन्तर्गत 14 हजार करोड़ का निवेश कर रही है। इस निवेश से राज्य में 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। झारखंड में परियोजनाओं…
रायडीह। रायडीह पुलिस ने चोरी के चार मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र पहामू गांव निवासी ओम प्रकाश महतो व पवन महतो दोनों सगे भाई व शंश महतो के नाम शामिल है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसकांफ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि छतीसगढ़ के जशपुर जिला से दो लड़के चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गुमला की ओर आ रहे हैं। मोटरसाइकिल बिना नंबर के ही है। सूचना के बाद एक छापामारी टीम…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति आने के पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निकासी के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक कमजोर हो गया जबकि निफ्टी में 93 अंकों की गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 427.29 अंक गिरकर 77,843.99 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 92.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 23,603.35 पर आ गया।…
नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने अपने विचार रखे, लेकिन कांग्रेस से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी, क्योंकि यह उनकी सोच और नीति के ही खिलाफ है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ एक वर्ग या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा विभाजन और…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवकों की हत्या जमीन विवाद में हुई थी। इस मामले में कुछ अन्य अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। रांची पुलिस गुरुवार शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। रांची के नगड़ी थाना…