Author: News Maati

नई दिल्ली। सांसद बने, फिर टिकट कटा, कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए और शनिवार को जब नतीजे निकले तो प्रवेश सिंह वर्मा दिल्ली में अचानक भाजपा के सबसे बड़े चेहरे बनकर उभरे। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने अपनी जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सबसे पहले लिखा कि जय श्री राम’। इसके अलावा उन्होंने एक और एक्स पोस्ट में लिखा कि अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया। दिल्ली ने विकास चुना है। ये…

Read More

मोतिहारी ।किसी ने सच ही कहा है,कि मोहब्बत जाति,धर्म और मुल्क की सरहदे नही देखता यह तो सभी सीमाओ को पार कर जाता है। ऐसा ही मोहब्बत का एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सामने आया है, जहां फिलीपींस की रहने वाली 28 वर्षीय चार्लीन मोतिहारी पहुंची और अपने प्रेमी अमृत श्रीवास्तव (33) के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। दोनों की शादी 7 फरवरी को पूरे हिंदू रीति-रिवाज से मोतिहारी शहर के होटल रामसन प्लाजा में संपन्न हुआ। मौके पर चार्लीन के माता-पिता और परिजन के साथ अमृत श्रीवास्तव के परिजन काफी खुश…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक महिला दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 125 के तहत अपने दूसरे पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार है, भले ही उसका पिछला विवाह कानूनी रूप से बरकरार हो। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि गुजारा भत्ता जैसे सामाजिक कल्याण प्रावधानों के उद्देश्य की व्यापक व्याख्या की जानी चाहिए और सख्त कानूनी व्याख्या के कारण मानवीय उद्देश्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 125 की जगह 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी हुई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बिहार में एनडीए उत्साहित है। पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार अभी बाकी है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर उत्साहित होते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट पर लिखा, “दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। जय एनडीए। बिहार में इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है। इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली चुनाव में…

Read More

गुमला। गुमला पुलिस ने हथियार और जिंदा गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिलाफांरी होंडराटोली निवासी केवटा झोरा को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिस्टल से फायरिंग कर लोगों में दहशत पैदा करने और रंगदारी मांगने के उद्देश्य से एक व्यक्ति अपने पास हथियार रखा है। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन करते हुए छापामारी की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में हत्या के…

Read More

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के 273-मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान ने करीब 61639 वोटों से जीत हासिल की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रभानु पासवान ने 273- मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से करीब 145893 वोट प्राप्त किये हैं जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने 84254 वोट हासिल किया है। इनमें आजाद समाज पार्टी 5439 वोट तथा अन्य को 6755 वोट मिले हैं। कुल टोटल वोट 242341 प्राप्त हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा…

Read More

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त देते हुए 27 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी कर ली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। सत्तारुढ आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का निर्णय मान्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने…

Read More

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी सलाह की अनदेखी की, पैसे और ताकत के नशे में चूर थे। इसका प्रतिफल दिल्ली की जनता ने दिया है। हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल का पूरा ध्यान शराब से पैसे कमाने पर था। इसके लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हजारे ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवार का आचरण शुद्ध, त्याग की भावना और निःस्वार्थ होना चाहिए। हजारे ने कहा कि मैंने केजरीवाल को…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में पार्टी के निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर होने पर अनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया है कि दिल्ली के दिल में मोदी हैं। अमित शाह ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी हैं। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है,…

Read More

नई दिल्ली। अन्ना आंदोलन से अरविंद केजरीवाल का साथ निभाने और बाद में आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर पार्टी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रति बेहद कठोर शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा है कि उनके प्रति उन्हें कोई संवेदना नहीं है। कवि एवं कथावाचक कुमार विश्वास ने शनिवार को एक वीडियो बयान में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं से पार्टी को छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस भी…

Read More