Author: News Maati

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद में असंतोष की आवाज अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने टिकट वितरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय और मजबूत नेताओं को नजरअंदाज कर दूसरे जिलों से आए लोगों को उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के फैसलों से पार्टी को नुकसान हुआ और विधानसभा में अपेक्षित प्रभाव नहीं बन पाया। भाई वीरेंद्र ने विशेष रूप से दिनारा विधानसभा सीट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वे और विजय मंडल एक साथ विधायक रह चुके हैं। जब अंतत: यादव…

Read More

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला में शनिवार दोपहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय साहेब अंसारी के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसियों के पहुंचने पर साहेब घर से भागते हुए दिखाई दिया। घर के अंदर जाकर लोगों ने देखा कि रानी का शव पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। मामले की जानकारी तुरंत…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से होनेवाली नियुक्तियों में अब दो-दो परीक्षाएं होंगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। लेकिन 50 हजार से कम आवेदन प्राप्त होने पर सीधे मुख्य परीक्षा होगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर अपनी तीन नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन किया है। इस विभाग ने कैबिनेट की स्वीकृति के बाद उसे अधिसूचित करते हुए उसकी जानकारी जेएसएससी को भेज दी है। इसके तहत जेएसएससी की परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। हालांकि 50 हजार की सीमा से अधिक…

Read More

रांची। 25 जनवरी ( रविवार) को हरमू स्थित पटेल पार्क में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम ) की सामाजिक कल्याण महिला प्रकोष्ठ व कला – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का समय सुबह 10 : 30 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें प्री नर्सरी से लेकर प्लस – टू के छात्र भाग ले सकते है। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बाँटा गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन निशुल्क है और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, और विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी दिये जाएँगे।

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य आयोजन के दिन किसी भी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि से बचा जा सके। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली…

Read More

रांची। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के संवेदनशील और चिह्नित इलाकों में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉज, हॉस्टल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी पीसीआर और पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की पांच टीमें रिजर्व रखी गई हैं, जिनमें…

Read More

पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में शनिवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का आरंभ उनके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसंत कल ही आया है, तो आपके जीवन में भी नए बसंत का आगमन हो रहा है। ये समय आपको संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में एक शादी समारोह के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में हुई, जिसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने शनिवार को दी। हमला अमन (शांति) समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद के घर को निशाना बनाकर किया गया। उसी समय वहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना में नूर आलम महसूद भी घायल हुए हैं। विस्फोट होते ही शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्रमुख…

Read More

लंदन/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।यह भेंट रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, बिजली ढांचे, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात, क्लीन एनर्जी और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई। दोनों पक्षों ने झारखंड में…

Read More