Author: News Maati

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेंट जॉन्स स्कूल, ऑल सोल्स कॉलेज के बाद यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कैथरीन रॉयल सोमरविल कॉलेज की पूर्व छात्रा, पूर्व ब्रिटिश राजनयिक तथा नाटो की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण, सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, न्यायसंगत परिवर्तन तथा उच्च शिक्षा तक समान पहुंच के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के…

Read More

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से झारखंड के धरती पुत्र शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। साहू ने कहा यह सम्मान झारखंड की मिट्टी का सम्मान है। श्रद्धेय गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ लोककल्याण केलिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय गुरुजी ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा,नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को श्रद्धेय गुरुजी ने वर्षों तक नेतृत्व किया, एक…

Read More

रांची। मोदी सरकार की ओर से झारखंड आंदोलन के प्रणेता, अलग झारखंड राज्य के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में खुशी की लहर है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने रविवार को जारी बयान में केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। पांडेय ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आदिवासीझ्रमूलवासी समाज के दशकों पुराने संघर्षों, आंदोलनों और बलिदानों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता है। दिशोम…

Read More

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरीया गांव में दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान अमझोर थाना क्षेत्र के उचैला गांव निवासी जलेश्वर सिंह के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ मंटू उम्र 35 वर्ष और तिलौथू गांव निवासी विनय कुमार प्रजापति के रूप में की है, जो पूर्व में बीडीसी रह चुके थे और वर्तमान में दवा की दुकान चलाते हैं । दोनों मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। स्वजनों…

Read More

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को पद्म पुरस्कारों की सूची सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में कैलाशचंद, ब्रज लाल भट्ट, डॉ. श्याम सुंदर समेत कई नाम शामिल हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आम नागरिकों द्वारा दिए गए असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इन सभी व्यक्तियों ने अपने जीवन में भारी व्यक्तिगत कठिनाइयों, संघर्षों और त्रासदियों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद वे अपने-अपने क्षेत्र में न केवल आगे बढ़े, बल्कि समाज की सेवा को ही अपना उद्देश्य बना…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन को आदिवासियों का बहुत बड़ा नेता माना जाता है। वह दिशोम गुरु के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को तत्कालीन बिहार राज्य के रामगढ़ जिला के नेमरा गांव में हुआ था। वह संथाल जनजाति से थे। स्कूली शिक्षा के दौरान उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने संथाल नवयुवक…

Read More

एबीकेएम की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रांची । गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय पटेल पार्क ( हरमू ) में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण प्रकोष्ठ और कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय बतौर मुख्य आतिथि मौज़ूद थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न चार समूहों के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्मिता ने राष्ट्रगान के साथ किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत…

Read More

मथुरा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां दोनों ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग राजनीति में टाइम पास के लिए आते हैं। ऐसे लोग चुनाव के समय दिखते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्री कृष्ण की नगरी में उनका पहले भी आगमन हुआ है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए जुमार नदी के तट पर 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थित शवगृह से अज्ञात शवों को विधिवत पैक कर जुमार नदी तट पर पहुंचाया और वहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के उपरांत अंतिम अरदास आशीष भाटिया द्वारा की गई। प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था निरंतर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए…

Read More