Author: News Maati

रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की आधिकारिक सूचना दी है। यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी। राज्य सरकार ने बैठक के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने बुधवार को आईजी, डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश…

Read More

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का निर्देश दिया है। बुधवार को उपयुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से 17 से 21 जून तक भारी बारिश से संबं?धित चेतावनी को को देखते जिले को रेड जोन घोषित किया गया है। इस कारण जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी स्कूलों में केजी से लेकर 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रहेगा। पत्र में कहा…

Read More

रांची। राज्य भर में भारी बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित। बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 128 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से रांची के कई मुहल्लों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी सडकों पर बह रहा है। इससे आने-जानेवालों को काफी परेशानी हुई। वहीं बारिश के चलते कई लोग कार्यालय नहीं जा सके और कई बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। इधर, रांची में सुबह से ही…

Read More

तेल अवीव/तेहरान।ईरान के खिलाफ इजरायली युद्ध में अमेरिका के शामिल होने की आशंका काफी तेज हो गई है। भूमध्य सागर में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां अचानक काफी तेज हो चुकी हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वाशिंगटन, ईरान पर हमलों में इजरायल के साथ कभी भी शामिल हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात तेहरान के लोगों को फौरन राजधानी छोड़ने की चेतावनी दी थी। ये एक चेतावनी भरा बयान था। जिसके बाद ही संकेत मिलने शुरू हो गये कि अमेरिका अब सीधे तौर पर इजरायल के साथ ईरान के खिलाफ युद्ध में उतर सकता है। जी7 शिखर सम्मेलन…

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत दौरे पर आएंगे। क्वाड समिट के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान न्योते को स्वीकार कर लिया है। बुधवार को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट की बातचीत में कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के संबंध में दोनों नेताओं ने अपने विचार साझा किए। दोनों ने इस क्षेत्र में क्वाड की अहम भूमिका के प्रति समर्थन जताया। विदेश सचिव…

Read More

यरुशलम।  इजरायल और ईरान एक दूसरे पर लगातार हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच इजरायली सेना ने बताया है कि वह एक या दो सप्ताह के भीतर ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेगी। आईडीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार 17 जून को ये जानकारी दी। मंगलवार को इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों के खिलाफ हवाई हमलों की एक लहर चलाई। सेना ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने दर्जनों लॉन्चरों और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया। ईरान पर इजरायल का हमला जारी IDF के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने मंगलवार शाम को पत्रकारों से…

Read More

पटना । बिहार के मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर सहित कई अन्य शहरों में छोटे हवाई अड्डे बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को राजधानी पटना में हुई बैठक में इन शहरों में छोटे हवाई अड्डे को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से समझौता ज्ञापन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद रहे। इस बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बताया गया…

Read More

पटना। बाहुबली सुनील पाण्डेय की बहू मिसेज बिहार गईं। पटना में मिसेज बिहार 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें राज्य भर से आई महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ताज ऐश्वर्या राज के सिर सजा, जिन्होंने अंतिम चरण में शामिल 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। ऐश्वर्या राज के पति विशाल प्रशांत भोजपुर जिले के तरारी से बीजेपी विधायक हैं। मिसेज बिहार 2025 ऐश्वर्या राज बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली नेता सुनील पाण्डेय की बहू हैं। विशाल प्रशांत भोजपुर के तरारी…

Read More

तेल अवीव । इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है। शादमानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी थे। ‘आईडीएफ’ ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “इंटेलिजेंस ब्रांच की सटीक खुफिया जानकारी और रात के दौरान अचानक मिले मौके के बाद, एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान के मध्य में एक हेडक्वार्टर पर हमला किया। इस हमले में युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया गया, जो ईरानी नेता अली खामेनेई के सबसे करीबी और सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर थे।”हाल के हफ्तों में…

Read More

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। लखनऊ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यूपी सिविल सचिवालय शाखा में संचालित खाते में जमा 8 लाख 91 हजार 268 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस ने फ्रीज कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि आफ्शा अंसारी का खाता इस शाखा में है, जिसमें जमा रकम की सत्यता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद बैंक अधिकारियों से संपर्क कर खाते की पूरी रकम फ्रीज कराई गई। बता दें कि आफ्शा अंसारी लंबे समय…

Read More