Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
हापुड़। रांची की साइबर थाना की पुलिस ने हापुड़ में छापेमारी कर साइबर ठगी में शामिल दवा कारोबारी आसिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपित कई राज्यों के साइबर गैंग से जुड़ा हुआ है। उसके खाते में पिछले महीने साइबर ठगी के 1.14 करोड़ रुपये आए थे। रांची पुलिस ने आरोपित को रिमांड मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। जहां से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपित को लेकर रांची के लिए निकल गई।रांची पुलिस का कहना है कि जमशेदपुर के मानगो में रहने वाले प्रोफेसर प्रभात कुमार से बीस लाख रुपये की ठगी हुई थी। प्रभात कुमार को इंवेस्टमेंट कराने…
रांची । राजधानी रांची को क्राइम फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाने की दिशा में पुलिस ने ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। वारंटी और वांटेड अपराधियों को तो सलाखों के पीछे भेजा ही जा रहा है। साथ ही वैसे पुराने कुख्यात क्रिमिनल्स जो जेल से निकलने के बाद सफेदपोश तो बन गए है, लेकिन अपराधिक प्रवृत्ति का ही काम कर रहे हैं। उनको इकोनॉमिकली डैमेज करने की रणनीति पर पुलिस काम कर रही है। राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिले के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने अलग रणनीति के तहत अभियान शुरू किया है। अब वैसे क्रिमिनल्स की…
रांची । सोमवार को एयर इंडिया की दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI 9695 तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट गई। फ्लाइट को शाम 6:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन टेकऑफ के बाद कुछ तकनीकी समस्या आ गई। इसलिए उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। फ्लाइट ने दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी। बता दें, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली भेजा गया है।…
निकोसिया । ईरान-इजरायल युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस दौरे के दौरान सोमवार को कहा कि उन्होंने और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता जताई और दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। पीएम मोदी ने यहां क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। मोदी ने यहां क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने…
निकोसिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान प्राप्त करके मैं बहुत कृतज्ञ हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।” साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को सम्मानित किया। इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए…
निकोसिया । साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ सोमवार को ‘सेंटर ऑफ निकोसिया’ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आदर भाव दिखाते हुए देश की एक सांसद ने प्रधानमंत्री के पैर छुए। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में निकोसिया परिषद की सदस्य मिकेला किथ्रेओटी म्लापा प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक तरीके से पैर छूकर स्वागत करती हुई दिख रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बड़ी विनम्रता से उनका अभिवादन स्वीकार किया, जो दुनिया भर के देशों के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक केंद्र पुराने निकोसिया का हिस्सा है। यह…
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर डीजीपी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं, ना उनपर कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है, ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री उनका वेतन रोक सकते हैं। आज झारखंड की पुलिस व्यवस्था शैडो डीजीपी के हाथों में है। झारखंड इतिहास रच रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही दे रहे हैं। सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग कैसे ले-देकर हो रही है? पता कर…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और यूपीएससी सहित सभी प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने का एक और मौका दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इसके पहले इस याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई की थी और सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए 16 जून तक जवाब देने को कहा था।…
पटना । बिहार में आयोग के गठन में नेताओं के करीबी लोगों को शामिल किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से ‘जमाई आयोग’ बनाने की मांग की गई है। इस पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता का कार्यकाल देखना चाहिए और पूछना चाहिए कि उस दौरान ‘मामा आयोग’ क्यों नहीं बनाया गया था? बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने जिन तीन व्यक्तियों पर सवाल उठाए हैं, तीनों दलित परिवारों से आते हैं। यह दिखाता है कि राजद…
निकोसिया/नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साइप्रस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भव्य स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जब से मैंने साइप्रस की धरती पर कदम रखा है, तब से यहां के राष्ट्रपति और यहां के लोगों ने जो…