Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मंगलवार को यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित कर दिया। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री दो मार्ग- पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि इस क्षेत्र में एक जुलाई से 10 अगस्त तक मानवरहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, गुब्बारे समेत किसी भी प्रकार के विमानन यंत्र उड़ाना प्रतिबंधित है। बहरहाल, यह पाबंदी मरीजों को उपचार के लिए विमान से ले जाने, आपदा…
नई दिल्ली । ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने तेहरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पिछले 4 दिन से ईरान और इजरायल जंग के हालात हैं। दोनों ओर से हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे तेहरान में खासतौर पर गंभीर स्थिति बन चुकी है। वर्तमान हालात को देखते हुए ही भारत ने अपने सभी नागरिकों को तेहरान से बाहर जाने की सलाह दी है। ईरान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार सुबह “एक्स” पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में लिखा, “सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ, जो अपने…
गढ़वा । झारखंड के गढ़वा में एक महिला ने शादी के 36वें दिन पति के खाने में जहर मिलाकर उसकी जान ले ली। मृत युवक की मां के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला को सोमवार शाम हिरासत में ले लिया है। उसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है। एफआईआर के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुंदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रघुनाथ सिंह की बेटी सुनीता से 11 मई, 2025 को हुई थी।…
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार पहुंचेंगे। पीएम मोदी का इस साल ये चौथा दौरा होगा। पीएम मोदी बिहार के सीवान में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस अहम दौरे से पहले मंगलवार को सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं सभी लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान आ रहे…
टोरंटो । इजरायल-ईरान में पिछले पांच दिनों से संघर्ष जारी है। इस तनाव के बीच मंगलवार को ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) देशों के नेताओं ने मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है। इसके साथ ही इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को सपोर्ट किया है। शिखर सम्मेलन से जारी एक संयुक्त बयान में, जी7 नेताओं ने ईरान को क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का ‘मुख्य स्रोत’ बताया है। उन्होंने ईरान को कभी भी न्यूक्लियर वेपन बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से गाजा में युद्ध विराम और तनाव कम…
नई दिल्ली । इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे डाली है। ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए ट्रंप ने साफतौर पर कहा है कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी। इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है। मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे। मैंने बार-बार यही कहा है। सभी को तुरंत तेहरान खाली…
कोलकाता । अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी समस्या देखी जा रही है। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली करा दिया गया। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद पता चला कि एक इंजन में खराबी है। फ्लाइट एआई180 कोलकाता एयरपोर्ट पर…
पटना। पटना से गयाजी, रांची जाने के लिए अब कई सड़क हो गईं। सिक्स लेन गया-डोभी रोड में भूपतिपुर से मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड पर सोमवार से वाहनें फराटें भरने लगी है। अगले चरण में महुली से मीठापुर फ्लाईओवर भी जुड़ जाएगा। पटना-डोभी रोड न्यू बाइपास में सरिस्तापुर के सामने मिल गया है, जो नथुपुर होते हुए गया जी चली जाएगी। यह पथ भी चालू हो गया। मीठापुर ब्रिज से गया रेल के किनारे-किनारे डबल लेन की सड़क बनाई जा रही है। अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। चांदपुरा बेला स्थित पुराने पानी टंकी भवन को तोड़ दिया गया। सड़क…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सोमवार को लोकायुक्त, सूचना आयुक्तों एवं अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इन सभी पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति हो गई है। इसके बाद कुछ पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी संवैधानिक पदों पर नियुक्ति कर…
रांची। बिना सक्षम प्राधिकार के ही पुलिस मुख्यालय ने आठ आईपीएस अधिकारियों को खाली पड़े पद पर अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। इसपर राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कड़ी आपत्ति की है। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए फटकार लगाते हुए लिखा है कि पुलिस मुख्यालय नियम विरुद्ध कार्य नहीं करे। गृह विभाग की कड़ी आपत्ति के बाद पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त प्रभार संबंधित आदेश को रद कर दिया है। गृह विभाग ने 13 जून को डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई थी। विभाग ने कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं…