Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
- महिलाओं और छात्राओं की सूचना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, रामगढ़ के एसपी ने सभी थानों को किया अलर्ट
- 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, गृह मंत्रालय के निर्देश पर हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 18,658 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। तीन राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करने वाली ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 1247 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) में पत्रकारों को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है उनमें संबलपुर- जरापदा तीसरी और चौथी लाइन,…
नई दिल्ली। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका समेत विश्व के ज्यादातर देशों के स्टॉक मार्केट बड़ी गिरावट का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से दुनिया के सबसे अमीर 500 लोगों को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार ग्लोबल लेवल पर बाजारों में आई जोरदार गिरावट के कारण विश्व के टॉप 500 अमीरों की दौलत में 20.80 हजार करोड़ डॉलर यानी करीब 17.73 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद एक…
गुमला। रामनवमी में विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसपी शंभू कुमार सिंह ने पुलिस केंद्र गुमला में दंगा रोधी उपकरणों की जांच की। पुलिस लाइन में चल रहे मॉक ड्रिल का निरीक्षण भी किया। रामनवमी पर्व जिले में शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए गुमला पुलिस तैयार है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध है। सभी थानों में पर्याप्त उपकरणों के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को भी संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस केंद्र में एसपी ने जवानों को कई दिशा निर्देश…
नई दिल्ली/रांची । सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान बिजली काटने पर रोक लगाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट की ओर से 3 अप्रैल को जारी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) त्योहारों पर निकलने वाली शोभायात्रा या जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। 1 अप्रैल, 2025 को सरहुल त्योहार की शोभायात्रा के दौरान भी रांची…
नई दिल्ली। थाईलैंड में बिम्सटेक की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच आज बातचीत हुई। पड़ोसी देश की पुरजोर कोशिश के बाद हुई इस बैठक में भारत ने बांग्लादेश से कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों खास तौर पर हिंदुओं की सुरक्षा का मसला उठाया। पीएम मोदी साथ ही बांग्लादेश को बयानबाजी बंद करने की नसीहत भी दे दी।भारत ने साथ ही बांग्लादेश को पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का अपना वादा दोहराया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि बैठक के दौरान…
लखनऊ। वक्फ संसोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरे एक्शन मोड में है। सरकार ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर ऐसी वक्फ संपत्तियों की पहचान करें जो रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है और जिन्हें नियमों को नजरअंदाज कर वक्फ घोषित किया गया है। इन संपत्तियों की पहचान करके इन्हें जब्त किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में वक्फ बोर्ड की तरफ से जिन संपत्तियों का दावा किया गया है। उनमें से ज्यादातर का कोई भी आॅफिशियल रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। रेवेन्यू…
बोकारो । बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग पर आंदोलित विस्थापित युवाओं पर लाठी चार्ज में एक युवक की मौत की घटना पर शहर में बवाल जारी है। बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्यालय इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हिंसक टकराव की घटना के लिए बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को बुलाए गए बोकारो बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन बसों सहित पांच गाड़ियों में आग लगा दी।…
पटना। वक्फ संशोधन बिल पर गुरुवार देर रात राज्यसभा की मुहर भी लग गई। 12 घंटों की लंबी चर्चा के बाद बिल पास हो गया। बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े। जदयू ने इस बिल का समर्थन करने से पहले भाजपा नेताओं के साथ बातचीत की। इस बात की जानकारी खुद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी। उन्होंने बिल पर चर्चा करते हुए सदन में बताया कि नीतीश कुमार के मन में इस बिल को लेकर क्या आशंकाएं थी, जिसे भाजपा ने दूर कर दिया। जदयू नेता ने कहा कि पार्टी को इस्लामिक…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड में आयुष्मान भारत योजना में हुए घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओमप्रकाश गुप्ता के जमशेदपुर स्थित आवास सहित देश के 21 स्थानों पर छापामारी की गई। रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में फैले इस आॅपरेशन में ईडी ने थर्ड पार्टी असेसमेंट (टीपीए) एजेंसियों और अन्य संदिग्धों के ठिकानों को भी दी दबिश दी। यह कार्रवाई भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई, जिसमें योजना में मृत व्यक्तियों के इलाज जैसे गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। ईडी की…
पटना । बिहार में पटना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो राहुल गांधी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कांग्रेस नेताओं को धोखा दिया। वो खुद को राहुल गांधी का PA बता रहा था। उसने नेताओं से टिकट और पद दिलाने के नाम पर पैसे लिए। पुलिस ने रजत कुमार नाम के एक ठग को पकड़ा है। वो खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। पटना के गांधी मैदान इलाके से एक शख्स को होटल से पकड़ा गया। उसका एक साथी गौरव शर्मा…