Author: News Maati

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रहा सियासी संकट एक बार फिर दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की समेत प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ चेहरों को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया है, जहां शाम के वक्त नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनसे सीधे संवाद करेंगे। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर असंतोष, आपसी खींचतान और संगठनात्मक कमजोरियों की चर्चा लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में राहुल गांधी के…

Read More

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-01 में हथियार का भय दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी की रात में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद पटमदा डीएसपी बचनदेव कुचुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान रोड नंबर-14 से कपाली जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिससे धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। कड़ाके की ठंड के बीच मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है। आइटीबीपी एवं पुलिस बल के जवान बर्फबारी के बीच नियमित रूप से मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। वही चोपता-मंडल मोटर मार्ग पर बर्फबारी से वाहनो की आवाजाही पर भी असर पड रहा है, जिससे वाहन रपट रहे है। केदारनाथ के साथ-साथ तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, त्रियुगीनारायण सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दूसरे दिन बर्फबारी होती…

Read More

पटना । रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी…

Read More

नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियमों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं होगा। किसी के साथ भेदभाव या अत्याचार के लिए इन प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यूजीसी, केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के तय दायित्व की भी बात कही। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि वह सभी को आश्वस्त करते हैं कि किसी से भी भेदभाव नहीं होगा और कोई भी इस कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था…

Read More

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया है जो साझा समृद्धि का प्रारूप है। श्री मोदी ने मंगलवार को यहां यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन के साथ 16 वें भारत- ई यू शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ…

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया। यह एक फरवरी को लोकसभा में पेश किए जाने वाले आम बजट 2026-27 की तैयारी के अंतिम चरण का प्रतीक है। यह समारोह रायसीना हिल्स स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया, जो वित्त मंत्रालय का पुराना पता है। गौरतलब है कि कर्तव्य भवन-1 स्थित नए परिसर में छापाखाना नहीं है। वित्त मंत्री और उनकी टीम के अधिकतर सदस्य सितंबर 2025 में प्रतिष्ठित और भव्य नॉर्थ ब्लॉक से कर्तव्य भवन स्थित आधुनिक केंद्रीय सचिवालय कार्यालय में स्थानांतरित हो गए थे। यह बजट से पहले होने…

Read More

रांची। गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर रील बनाना हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पत्नी के साथ डांस करते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी थाना परिसर में वर्दी में नजर आ रहे हैं, जहां वे अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए उन्हें टोपी पहनाते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की गरिमा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मामले…

Read More

जमशेदपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी नई गाइडलाइन्स यूजीसी रेगुलेशन-2026 को लेकर देशभर में उठ रहे विरोध के बीच जमशेदपुर में भी असंतोष दिखने लगा हौ। मंगलवार को क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों ने जमशेदपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर इस नई अधिसूचना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने इसे भेदभावपूर्ण करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए करणी सेना के प्रदेश सचिव कमलेश सिंह ने केंद्र सरकार और यूजीसी की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में…

Read More

रांची । झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आज से राज्य के सभी 48 नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू होगी। इस दिन से उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद…

Read More