Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
- बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, रक्षक बना भक्षक यहां पढ़ें पूरी खबर
- भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक है बिहार, विधायक इस गौरवशाली विरासत को कायम रखें: उपराष्ट्रपति
Author: News Maati
हजारीबाग । हजारीबाग शहर के खिरगांव इलाके में प्रभात कुमार नामक एक 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या से आक्रोशित लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर शहर के नमस्कार चौक के पास मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम किए रखा। बाद में हजारीबाग के एसडीओ और पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोगों के आक्रोश और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में बड़ी तादाद में…
x रांची । भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। साहिबगंज जिले के बरहेट में हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वह झामुमो में शामिल हुए। सोरेन ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा और विधायक कल्पना सोरेन सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ताला मरांडी वर्ष 2024…
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में पर्यटन में इस्तेमाल होने वाला एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को उड़ान के दौरान हवा में ही टूटकर दोफाड़ हो गया और हडसन नदी में जा गिरा जिससे उसमें सवार पायलट और स्पेन के पांच पर्यटकों की मौत हो गई। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मृतकों में पायलट के अलावा जानी मानी कंपनी सीमेंस के कार्यकारी अधिकारी ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैम्परुबी मोंटाल और तीन बच्चे शामिल हैं। हेलीकॉप्टर कंपनी की वेबसाइट पर जारी की गई तस्वीरों में दंपति और उनके बच्चे हेलीकॉप्टर में सवार होते समय मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे…
नई दिल्ली। अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन के रोक से आज घरेलू शेयर बाजार में आज काफी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,100 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी भी 22,750 अंक से पार चला गया। सन फार्मा और टाटा मोटर्स में 4 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सुबह 9.55 बजे बीएसई सेंसेक्स 1416.09 अंक यानी 1.92% तेजी के साथ 75,263.24 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 456.80 अंक यानी 2.04% तेजी के साथ 22,855.95 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.97…
मोतिहारी । बिहार के मोतिहारी में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव से पुलिस ने एक युवक और युवती की लाश बरामद की है। मृतकों की पहचान विकास पासवान और प्रिया कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में अमन कुमार ने अपने घर में लोहे के हथौड़े से अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। सूचना मिलने…
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर गुरुवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार राणा को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान फांसी पर लटका देगी। संजय राउत ने कहा कि राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार उसे बिहार चुनाव के दौरान फांसी पर लटकाएगी।उन्होंने कहा, “राणा को भारत लाने के लिए 16 साल लंबी लड़ाई चली और यह कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुई। इसलिए राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।”उन्होंने कहा…
रांची। रांची पुलिस ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में अमन सिंह, जिसान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गयी। डीआईजी और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अनिल टाइगर की हत्या 10 एकड़ जमीन को लेकर हुई थी। उनकी हत्या की वजह पहले जमीन पर कब्जा का विरोध करना और फिर कब्जा करने वालों से प्रति डिसमिल 50 हजार रुपये की मांग करना था। चंदन सिन्हा ने…
खूंटी। जिस घर से बेटी की डोली उठने वाली थी, उसके दस दिन पहले ही बेटे की अर्थी उठ गई। जिस घर में शादी की रौनक थी, वहां अब मातम पसर गया। । मुरहू-तोरपा मुख्य पथ पर सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। हादसे में घायल मुरहू थाना के हरिजन टोली निवासी विकेश नायक (20) ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इससे पूरे गांव में शोक की लहर है। विकेश हरिजन टोला के कुलदीप नायक का बेटा था। विकेश नायक की उसकी बहन निक्की की शादी 20 अप्रैल को होनेवाली थी। भाई…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण करवा लिया। 2008 के आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कई वर्षों तक लगातार और ठोस प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया है। राणा पर डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के साथ 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। इन हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे। हमले के पीछे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा…
रांची। पूर्व जिला परिषद् सदस्य सह भाजपा नेता स्वर्गीय अनिल टाइगर की जयंती गुरुवार को लालपुर के होटल सिटी पैलेस में मनाई गई। पत्नी समेत कई लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कुरमी विकास मार्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि अनिल टाइगर की हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस। संजय महतो ने कहा कि अनिल महतो गरीबों को मदद करते थे। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर की कांके चौक पर जल्द प्रतिमा लगेगी। पत्नी लता देवी, पुत्र सुरज महतो, संजय…