Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम, अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
- ट्रंप का बड़ा वादा: रिपब्लिकन के कांग्रेस जीतने पर हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का ऐलान
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
Author: News Maati
वॉशिंगटन । अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने वाले इस ऑपरेशन को मिडनाइट हैमर नाम दिया है। नाम के मुताबिक ही अमेरिका ने ईरान में रात के समय भीषण हमले किए। अमेरिका और इजरायल ने दावा किया है कि हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका के इस ऑपरेशन की कुछ नई डिटेल सामने आई हैं, जिसमें अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरानी जमीन पर ताबड़तोड़ हमले किए। अमेरिका ने इस ऑपरेशन के लिए 130 से ज्यादा जेट, आधुनिक मिसाइलें और…
पटना । आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और उनके साथियों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई खगौल के कोथवां गांव में हुई। पुलिस ने यह छापेमारी एक ठेकेदार की शिकायत पर की। ठेकेदार ने रीतलाल यादव पर बिल्डिंग का निर्माण रुकवाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। सिटी एसपी पश्चिमी पटना भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इसमें दो डीएसपी, फुलवारीशरीफ एसडीपीओ और तीन थानों की पुलिस टीम शामिल थी। क्या है पूरा मामला : दरअसल, एक ठेकेदार ने खगौल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि…
पटना। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना के प्रथम चरण में एनएच-31 से राघोपुर को जोड़ने वाली पुल का लोकार्पण करेंगे। पाथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से सहमति मिल गई है। नवीन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राघोपुर दियारा के निवासियों के लिए 23 जून का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। राघोपुर की जनता जो कई दशकों से पटना शहर में होकर भी पटना से दूर थी अब मात्र 5 मिनट में पटना शहर राघोपुर…
गुमला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही समाज का सशक्त निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वही जो संस्कार दे और संस्कार वही जो समाज को दिशा दे। यह छात्रावास उसी विचार का मूर्त रूप है। उन्होंने कहा कि यह परिसर केवल आवासीय सुविधा न होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का केंद्र बने। राज्यपाल रविवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत बिन्देश्वरी लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भलमण्डा में बालिका छात्रावास का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ह्यबेटी पढ़ेगी,…
रांची। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि नगड़ी मौजा में खेतीयोग्य खतियानी जमीन पर रिम्स-दो के निर्माण का विरोध पूरी तरीके से नगड़ी के रैयतों और ग्रामीणों के जीवन-यापन से जुड़ा मामला है। यहां न तो झारखण्ड में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का कोई विरोध कर रहा है और न ही किसी को रिम्स-दो से कोई परहेज है। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु ने झारखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री को बधाई है कि वे झारखण्ड में रिम्स-दो, तीन और चार का निर्माण करें और झारखण्ड की स्वास्थ्य सुविधाओं को…
रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह की अगुवाई में रविवार को नेत्रहीन विद्यालय, हरमू, रांची में नि:शुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। मनीषा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक सेवा पहुंचाना है। इसी के तहत आज शिविर लगाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का एक छोटा प्रयास किया गया। भविष्य में भी हम इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेत्र और दंत स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिविर में बड़ी संख्या…
रांची। राजधानी रांची के नामकुम में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार भी हैं। ये हादसा शनिवार देर रात को हुआ है।नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की कुचल दिया और फिर खुद भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक शामिल हैं। हादसे को लेकर…
नयी दिल्ली । भारतीय नौसेना के रूस में निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस तमाल को 1 जुलाई को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में नौसेना में शामिल किया जाएगा। गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस तमाल अनेक मिसाइलों और निगरानी प्रणालियों को ले जाने में सक्षम है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज में 26 प्रतिशत घटक स्वदेशी हैं, जिसमें समुद्र और जमीन दोनों पर निशाना साधने के लिए ब्रह्मोस लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल भी शामिल है। भारतीय नौसेना के अनुसार, युद्धपोत INS तमाल 125 मीटर लंबा है और इसका वजन 3900 टन है। इस युद्धपोत में भारतीय और रूसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी के 26 वें समारोह में रविवार को कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने संघर्ष किया है। खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू ने बिना संघर्ष के ही वर्ष 1986 से 2000 तक सांसद और विधायक बनाया। सुदेश ने कहा है कि हेमंत सरकार चोरी और लूट नहीं, जनता के अधिकारों की डकैती में जुटी है। जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है। आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार…
लातेहार। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित लोअर घाघरी क्षेत्र में चल रही हिंदी फीचर फिल्म सहिया की शूटिंग स्थल का अवलोकन किया। फिल्म के सेट पर पहुंचकर राज्यपाल ने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहां घाटियां, जलप्रपात और हरियाली एक अद्भुत सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल पर्यटन के लिए, बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी अपार संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माण…