Author: News Maati

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांके के कुम्हारिया गांव में प्रधानमंत्री श्री स्कूल में बच्चों और ग्रामीणों के साथ योग किया।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। आज देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में एक साथ योग किया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प देश के लोग निरोग रहे इसी को लेकर आज से 11 साल पूर्व योग दिवस पर देश के सभी नागरिकों को योग से जुड़ने की…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत समेत दुनिया भर में जगह-जगह आयोजित योगाभ्यास के विशेष सत्रों में लाखों की संख्या में लोगों ने मनोयोग और उत्साह से भाग लिया। भारत में सियाचिन की बफीर्ली पहाड़ियों से लेकर, कन्याकुमारी में समुद्र तट तक और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर क्षेत्र तक लोगों ने सुबह-सुबह 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में भारतीय दूतावासों और राजनयिक मिशनों ने योग दिवस पर विशेष सत्र आयोजित किए। आस्ट्रेलिया, जापान, मलेशिया और विभिन्न देशों में योगप्रेमियों ने भी जगह-जगह योगाभ्यास सत्रों का आयोजन…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ के व्यापारी रविंद्र साहू को ठगने वाले गिरोह ने बहुत होशियारी से रुपये मंगवाए थे। सात अलग-अलग अकाउंट में अनिकेत वर्मा, आकाश कुमार, सनी रवानी, नंदिनी कुमारी, सूरज कुमार साहू, कोमल कुमारी और एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में रकम भेजी गई थी। सिर्फ मार्च महीने में रविंद्र साहू ने इन ठगों को 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद भी उन्हें ठगोंं से राहत नहीं मिल रही थी। उन लोगों ने दोबारा एक करोड रुपए की मांग की। रामगढ़ थाने में जब प्राथमिकी दर्ज हुई तब उन ठगों के बारे में पुलिस ने तफ्तीश…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा ने शनिवार को मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इसी क्रम में रांची जिलांतर्गत चुटिया मंडल में योगाभ्यास के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है।भारत के ऋषि मुनियों ने सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्व संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि इस वर्ष का थीम ही है एक विश्व ,एक स्वास्थ्य। यह सर्वे भवन्तु निरामया पर…

Read More

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। अब सरकार ने जीविका योजना से जुड़ी महिलाओं और अन्य कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने जीविका कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर दो गुना कर दिया गया है। साथ ही जीविका दीदियों को अब पहले से सस्ती दर पर बैंक से लोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीविका स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर 10 की जगह 7 प्रतिशत की ब्याज देना होगा।…

Read More

रांची। जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में शनिवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में हुई। इसमें मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई और भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया‌। इसमें निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Read More

रांची। जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जय राम महतो शनिवार को मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 25 वर्ष बीत गए, लेकिन इन वर्षों में इस राज्य को बेहतर लीडरशिप नहीं मिला। अगर मिला होता तो झारखंड देश के टॉप फाइव राज्यों में शामिल रहता। प्रकृति ने हमें हर तरह से संपन्न किया है। प्रचुर मात्रा में खनिज पदार्थ हैं। बावजूद इस राज्य में रोजगार, कृषि, सिंचाई, बेहतर स्कूल कॉलेज, स्वास्थ्य आदि के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। जय राम ने कहा कि बंगाल और ओडिशा लीडरशिप…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार को गोली लगने से स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एसआईएसफ) के जवान मिथलेश यादव की मौत हो गई। मिथलेश यादव झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले थे। एसआईएसफ के डिप्टी एसपी साजिद ने बताया कि मिथलेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे। वे पैर फिसलने से गिर पड़े और इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली उन्हीं को लगी, जिससे मौके पर ही मिथलेश की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव भी इसी कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में बड़कागांव में…

Read More

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव । ईरान और इजराइल के मध्य छिड़ा सैन्य संघर्ष आज नौवें दिन में प्रवेश करने के साथ और आक्रामक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। इसमें ईरान के दो शीर्ष कमांडर मारे गए। ईरान का दावा है कि उसने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और सैन्य केंद्रों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) में कुद्स फोर्स के हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में ढेर कर दिया गया। इसके अलावा कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन…

Read More

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ख़ुफ़िया सूचना के आधार पर झारखंड एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और बोकारो जिले के गांधीनगर ओपी पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 20 जून को बोकारो के जरीडीह अपर बाजार स्थित कबेरी मैरेज हॉल के पास एक गोदाम में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। यह जानकारी एसटीएफ के डीसी वी सोलेमन नेशा कुमार ने शनिवार अपराह्न दी है। छापेमारी में एक सक्रिय ‘इम्प्रोवाइज्ड फायरआर्म फैक्ट्री’ का खुलासा हुआ, जहां से बड़ी मात्रा में हथियारों के पुर्जे और निर्माण में प्रयुक्त मशीनें बरामद की…

Read More