Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी भी छोड़ा, जानें क्या है माजरा
- मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर घुमेंगे झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता
- इनर व्हील क्लब रांची साउथ की नई अध्यक्ष बनीं रंजना शुक्ला
- चतरा में कोयला लदे वाहन ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, 20 घंटे से सड़क जाम
- विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास’; अयोध्या में बोले सीएम योगी
- भारतीय मूल के मेनन 14 को भरेंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान
- जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह छह साल के लिए निष्कासित
- अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजराइल की प्रमुख कंपनी राफेल भारत में तलाश रही है संभावनाएं
Author: News Maati
नई दिल्ली। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 14 से 25 अप्रैल तक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्वाभिमान अभियान चलाएगी। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को एक राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ‘सम्मान अभियान’ की राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम टेंडर कमीशन घोटाला और जमीन घोटाला मामले की जांच को लेकर जेल पहुंची है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल से ईडी ने पूछताछ की जबकि रांची जमीन घोटाले में कांके में जमीन हड़पने से जुड़े ईसीआईआर 5/24 के गवाह प्रवीण जायसवाल से ईडी ने जेल में पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि कांके अंचल के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी को प्रवीण के बयान…
रांची। झारखंड में शिक्षकों की कमी को लेकर उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे 26,000 स्कूली शिक्षकों के शुरूआती बैच की नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में अदालत को जानकारी दें कि यह कब शुरू और समाप्त होगी। यह सुनवाई पिछले साल दायर की गई जनहित याचिका (पीआईएल) के स्पष्टीकरण में हो रही है, जिसमें राज्य में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया गया था। शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली के आंकड़ों के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट अधिसूचना के बाद वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 मंगलवार को आधिकारिक रूप से लागू हो गया। संसद में पारित होने के दो दिन बाद ही रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिनियम को मंजूरी दे दी थी। भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, “वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 (2025 का 14) की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार 8 अप्रैल, 2025 को उक्त अधिनियम के प्रावधानों के लागू होने की तिथि निर्धारित करती है।” मूल वक्फ अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों में संशोधन करने…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना को पुलिस ने मंगलवार को महज दो घंटे में सुलझाकर सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, समीर अंसारी और उसके एक साथी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक सफेद स्कॉर्पियो को भाड़े पर लिया और वाहन चालक को जमशेदपुर के मानगो तक चलने का निर्देश दिया। जब वे पारडीह पहुंचे, तो रामनवमी जुलूस के कारण सड़क जाम होने का बहाना बनाकर चालक को कान्दरबेड़ा होते हुए मानगो…
कोडरमा। सैनिक स्कूल तिलैया में मंगलवार को आॅल इंडिया सैनिक स्कूल प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। इसके अलावे इस कांफ्रेंस में देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए। बता दें कि अगले दो दिनों तक देश •ार के सैनिक स्कूलों के आधारभूत संरचनाओं में बदलाव के साथ शैक्षणिक स्तर में बदलाव की परिकल्पना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीपीपी मोड पर देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा कैडेट देश रक्षा के अलावे अन्य क्षेत्रों में जाकर देश को गौरवान्वित करेगे ऐसी रणनीति…
रांची । झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को होगा। चुनाव सुबह नौ बजे से कराया जाएगा। यह चुनाव संस्था के प्रांत अध्यक्ष के चयन के लिए सत्र 2025-27 के लिए दो वर्षों के लिए होगा, जो झारखंड के 23 ज़िलों और पांच अनुमंडलों में कराया जाएगा। यह जानकारी चुनाव के लिए संस्था की ओर से बनाए गए मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने मंगलवार को दी। सरावगी ने बताया कि चुनाव की सफलता और के लिए सहचुनाव पदाधिकारी के रूप में राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति की देखरेख में…
अयोध्या। भगवान राम के सबसे प्रिय अनुज योगिराज भरत के नाम पर रामनगरी में फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। यह मार्ग 20 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी। यह मार्ग रामपथ पर के किनारे स्थित रानोपाली रेलवे क्रासिंग से विद्याकुंड, दर्शननगर होते हुए प्रयागराज हाईवे पर भरत की तपोस्थली भरतकुंड तक जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग टू लेन है, जिसे 24 मीटर चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा। भरत पथ को उनके ज्येष्ठ भ्राता राम के नाम से निर्मित रामपथ की भांति आकार प्रदान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने अभिलेखीय प्रक्रिया आरंभ…
वॉशिंगटन । अमेरिका ने चीनी सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ को प्रभावी करने का फैसला ले लिया है। वाइट हाउस ने ऐलान किया है कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 104 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है और अतिरिक्त शुल्क मंगलवार आधी रात यानी 9 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। यह वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच जारी ट्रेड वॉर में अब तक उठाए गए सबसे आक्रामक कदमों में से एक है। फॉक्स बिजनेस के अनुसार, वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि चीन ने अमेरिका पर अपने प्रतिशोधी टैरिफ को नहीं हटाया है। ऐसे में अमेरिका कल, 9 अप्रैल से…
रांची। राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलावों का निर्णय लिया है। प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के 8900 पदों को प्रत्यर्पित (सरेंडर) करने का निर्णय लिया गया है तो दूसरी ओर, राज्य में 1373 माध्यमिक आचार्य नियुक्त होंगे। कैबिनेट ने इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत ग्रासरूट इंटर्नशिप योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को जमीनी अनुभव मिलेगा। इसके तहत कॉलेज में पढ़नेवाले 17,380 छात्र-छात्राओं को गांव में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। राज्य के 4360 पंचायत में ग्रासरूट इनोवेशन के लिए इंटर्नशिप कराने की तैयारी की गई है।…