Author: News Maati

दुमका । झारखंड के दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में पानी-बिजली से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप करा दी और कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने सोमवार और मंगलवार को भी इस मुद्दे पर कॉलेज परिसर में बाल्टी-बर्तन लेकर प्रदर्शन किया था। छात्रों का कहना है कि तीन दिन से हॉस्टल में पानी नहीं आ रहा है। बिजली आपूर्ति की स्थिति भी बेहद खराब है। हॉस्टल के तमाम कमरों की वायरिंग से लेकर स्विच बोर्ड तक उखड़ गए हैं। पानी नहीं आने से उनके लिए नहाना…

Read More

जमशेदपुर । जमशेदपुर के सोनारी इलाके में एक सांड की वजह से घंटों अफरा-तफरी मची रही। सांड एक मकान का दरवाजा खुला पाकर न सिर्फ अंदर घुस आया, बल्कि सीढ़ियों से मकान की तीसरी मंजिल पर जा पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। मोहल्ले के लोगों की लाख मशक्कत के बाद सांड नीचे नहीं उतरा। करीब चार घंटे बाद सांड को एक क्रेन के सहारे छत के रास्ते से नीचे उतारा गया। बताया गया कि सोनारी आदर्श नगर के न्यू ग्वाला बस्ती के रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन सांड सड़क पर आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तंजानिया के दौरे के बाद बुधवार को रांची पहुंचे। यहां रक्षा राज्य मंत्री सीधे नामकुम आर्मी ग्राउंड गए, जहां सूर्य किरण की टीम की ओर से 19 और 20 अप्रैल को एयर शो आयोजित किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री ने मौके पर वायु सेवा के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और इस एयर शो की रूपरेखा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि रांची में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम कर रही है। भारतीय वायुसेना की यह टीम विमानों की कई रोमांचकारी करतब दिखाएगी। संजय सेठ…

Read More

मुंबई। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, बैंकिंग और तेल एवं गैस समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 309.40 अंक की छलांग लगाकर नौ कारोबारी सत्र के बाद 77 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 77,044.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.65 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23437.20 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों के साथ ही मझौली और छोटी कंपनियों के…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र से पूछा कि क्या मुसलमानों को हिंदू धार्मिक ट्रस्टों का हिस्सा बनने की अनुमति दी जाएगी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ को कैसे अस्वीकृत किया जा सकता है, क्योंकि कई लोगों के पास ऐसे वक्फों को पंजीकृत कराने के लिए अपेक्षित दस्तावेज नहीं होंगे। उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ से तात्पर्य ऐसी प्रथा…

Read More

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस आज देशभर में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, तो नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी को धरना देने का अधिकार है, लेकिन जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर शेयर हेराफेरी, भ्रष्टाचार और हजारों करोड़ की संपत्ति हथियाने का आरोप लगाया। ‘नेहरू खानदान की जागीर नहीं था नेशनल हेराल्ड’ उन्होंने कहा कि नेशनल…

Read More

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी, अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। दंपत्ति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए प्रशंसकों को यह खुशखबरी सुनाई। पोस्ट में उन्होंने बेटे का नाम भी बताया। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए जहीर खान नवजात को गोद में लिए दिखे। वहीं, सागरिका उन्हें पीछे से गले लगाती नजर आईं।उन्होंने प्यारी तस्वीर के साथ यह भी बताया कि अपने लाडले का नाम उन्होंने क्या रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और ईश्वर के आशीर्वाद से हम अपने प्यारे छोटे बेटे…

Read More

नयी दिल्ली । कारोबारी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं, जो केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद हैं। रॉबर्ट वाड्रा के ED कार्यालय के अंदर जाने से पहले दोनों गले मिले। वाड्रा (56) ने ED की कार्रवाई को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया था। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और भारी संख्या…

Read More

नई दिल्ली । आजादी से पहले की बात है, जब तिरंगा लगाने का निर्णय हुआ, तो उस समय तिरंगे पर अशोक चक्र नहीं, बल्कि चरखे का चिह्न था। कांग्रेस के फैजपुर अधिवेशन में पहली बार इसे फहराया गया। ध्वज स्तंभ 80 फीट ऊंचा था। जवाहरलाल नेहरू अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे थे। ध्वज बीच में फंस गया। अब किसी की हिम्मत नहीं थी कि इतनी ऊंचाई पर चढ़कर उसे ठीक कर सके। अचानक भीड़ में से एक युवक आगे आया। वह दौड़कर आगे बढ़ा, खंभे पर चढ़ा, गांठें खोलीं और झंडे को ऊंचा उठाकर नीचे उतरा। नेहरू ने उसकी पीठ…

Read More

नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस आज देशभर में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, तो नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी को धरना देने का अधिकार है, लेकिन जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर शेयर हेराफेरी, भ्रष्टाचार और हजारों करोड़ की संपत्ति हथियाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड 1937 में शुरू किया गया…

Read More