Author: News Maati

रांची। कोडरमा पुलिस ने नशा के खिलाफ चलाया अभियान। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में डीएसपी रतिभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कई दुकानों और गुमटियों पर छापेमारी की। इस दौरान सीएच स्कूल रोड पर एक गुमटीनुमा से प्लास्टिक में रखी गांजे की पुड़िया के साथ चिलम और कई तरह के नशीले पदार्थ को जब्त किया है। डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि दुकानदार किशुन मोदी की स्कूटी से भी गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले दुकानदार किशुन मोदी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है…

Read More

नई दिल्ली । देश में इमरजेंसी के आज 50 साल पूरे हो गए हैं। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान संघर्ष करने वालों को सलाम किया और कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज भारत के लोकतंत्र के सबसे अंधेरे अध्याय, आपातकाल की घोषणा के 50 साल पूरे हुए हैं। इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। उस दिन भारतीय संविधान के मूल्यों को कुचला गया, मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस…

Read More

नई दिल्ली । भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के मुहाने पर है। पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय कदम रखेगा। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा, जिसकी लॉन्चिंग बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी।स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी, “एक्सिओम स्पेस का एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च होने जा रहा है। सभी सिस्टम ठीक हैं और…

Read More

रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को हटाने के लिए एक बार फिर विभागीय कवायद खटाई में पड़ती दिख रही है। इस कवायद के सूत्रधारों को कांग्रेस विधायक और रांची सांसद की ओर से झटका लगा है। कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मंत्री इरफान अंसारी के कहने से कहीं भी साइन नहीं कर दूंगा। जिसे हटाने के आदेश पर हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है उसे हटाने के लिए किसी प्रकार की मुहिम चलाना ही गलत है। बैठा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले में गलत करार दिया। स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

जमुई। बिहार सरकार के कई आयोगों के गठन के बाद शुरू बयानबाजियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, जमुई पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने राजद अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने अपने अंदाज में एक कहावत की चर्चा करते हुए कहा, ‘चलनी दूसे बढ़नी के’। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चलनी में हजारों छेद हैं। उन्होंने कहा, “जो अपनी पत्नी, साला, बेटी, बेटा को आगे बढ़ाने का काम किया है, वह दूसरे पर बोल रहे हैं। आयोग में जो भी गए हैं, वे…

Read More

तेहरान। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद-रेजा जफरगांदी ने मंगलवार को बताया कि पिछले 12 दिनों में इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,332 लोग घायल हुए हैं। मंत्री जफरगांदी ने बताया कि पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे भयानक रहे, जिनमें 104 मौतें और 1,342 घायल दर्ज किए गए। यह सिलसिला 13 जून से शुरू हुए हवाई हमले के बाद से लगातार जारी है। इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि संघर्ष की शुरुआत से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को राज्य के 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राज्य की सरकार को विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार, विधि-व्यवस्था में गिरावट, खनिज संपदा की लूट, सरकारी अस्पतालों की बदहाली, सड़क-बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के बाद पार्टी की मंडल इकाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिला के गावां प्रखंड में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व किया।…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इजरायल और ईरान पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीजफायर के उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दोनों देशों की कार्रवाई उस मुश्किल से हासिल युद्धविराम को तोड़ सकती है, जिस पर सोमवार रात सहमति बनी थी। ट्रंप ने वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन लोगों को शांत होना होगा, यह हास्यास्पद है। मैंने जो कुछ देखा, वह मुझे बिलकुल पसंद नहीं आया, न तो इजरायल का हमला और न ही ईरान की जवाबी कार्रवाई। उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि जैसे ही…

Read More

नई दिल्ली। बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर जो कार्यक्रम घोषित किया गया है, उससे साफ संकेत मिल रहे है कि बिहार विधानसभा का चुनाव अक्टूबर के पहले हफ्ते में घोषित हो सकता है। वैसे भी बिहार विधानसभा के चुनाव नंबर महीने में प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर जो कार्यक्रम शुरू किया है उसके मुताबिक पुनरीक्षण और सत्यापन का काम एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। इस दौरान अंतिम मतदाता सूची के…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक दोषी को दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या के मामले में यह कहते हुए आत्मसमर्पण से छूट देने से इनकार कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने से घर पर अत्याचार करने की छूट नहीं मिलती। उसने यह दलील दी थी कि वह ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहा और पिछले 20 वर्षों से राष्ट्रीय राइफल्स में ब्लैक कमांडो के तौर पर तैनात है। जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान यह…

Read More