Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
- रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
- वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
- रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
- भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
- 43 हजार सहियाओं को मिलेगा दुर्गा पूजा तोहफा, छह महीने की बकाया राशि एक साथ मिलेगी
- मां के श्राद्धकर्म के बीच जनसेवा की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं हेमंत सोरेन,नेमरा में खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Author: News Maati
रांची। 2022 में रांची के मेन रोड में हुए दंगा मामले के आरोपी महबूब आलम को झारखंड हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के पश्चात न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत ने महबूब आलम की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 10 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड इलाके में उपद्रव, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद डेली मार्केट थाना में बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कई लोगों को आरोपित बनाया गया है।…
हजारीबाग। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित पतरा पुल के समीप बुधवार को अपराधियों ने सुकर व्यवसायी को गोली मार दी। गोली लगने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी लुरूंगा निवासी कुलेश्वर बेदिया पिता चेता बेदिया व बैजू बेदिया पिता गणेश बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलेश्वर बेदिया के सीने में गोली लगी हैं। जो शरीर में अटका हुआ हैं। वहीं बैजू बेदिया के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीकरी ओपी के एसआई संजीव कुमार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए केरेडारी ले गए । जहां जेएलकेएम नेता बालेश्वर…
जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं। चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है। घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित शाह फैसल के घर की है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शाह फैसल की पत्नी बुधवार को गोलमुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में रखे जेवर निकालने प्रथम तल के कमरे में पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, जेवरों का बैग गायब पाया। शाह फैसल ने बताया कि…
रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा और मेला को लेकर 26 जून से इलाके के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। नयासराय और जेएससीए स्टेडियम की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ तक ही आ सकेंगे। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि वाहन सवार रिंग…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीडीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह वही अफसर बताया जा रहा है, जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पकड़ लिया था। यह मुठभेड़ मंगलवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई। मुठभेड़ में 11 आतंकियों के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयले के गलत खनन से संकट का सामना कर रहे झरिया के पुनर्वास से जुड़े मास्टर प्लान में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। संशोधित योजना पर कुल 5,940 करोड़ 47 लाख रुपये का वित्तीय परिव्यय आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने संशोधित झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) को मंजूरी दी। झरिया कोयला क्षेत्र में कई परिवार आग, भू-धंसाव तथा अन्य समस्याओं से प्रभावित हैं। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के प्रस्तावों की राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना…
रामगढ़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक महामाया मंदिर को भी चोरों ने नहीं बक्शा। इस मंदिर में भी सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और नगदी उड़ा लिए। इस मामले में मंदिर कमेटी के सचिव झलक देव महतो ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना के बाद बुधवार को रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चोरों के आने और जाने के रास्ते के अलावा उन सुरागों को भी ढूंढा जा रहा है, जिससे उनकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द…
नई दिल्ली । ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन के सफलतापूर्वक उड़ान भरने पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस मिशन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। उनके अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वह…
लखनऊ । Axiom-4 मिशन पर जा रहे अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी का माहौल है। लखनऊ में रह रहे घरवालों ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। कहा कि हमें अपने बेटे पर नाज है, उसकी वजह से आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा है। शुभांशु शुक्ला की इस कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी डॉक्टर कामना मिश्रा का बड़ा हाथ है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। वह और शुभांशु स्कूल के समय के दोस्त हैं। उनका दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदला और फिर उन्होंने शादी कर ली। शुभांशु शुक्ला के पिता…
नई दिल्ली। भारत अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक कदम रखा है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इससे पहले राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने थे। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजा गया है और इसकी लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी होती है। स्पेसएक्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक्सिओम स्पेस का एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च हो चुका है। सभी सिस्टम सामान्य हैं और मौसम की अनुकूलता 90 प्रतिशत है।…