Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
- अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने पति द्वारा दायर वैवाहिक अधिकारों की बहाली से जुड़े एक मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि पत्नी को पति के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब उसने मानसिक और शारीरिक क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हों। यह फैसला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने धनबाद फैमिली कोर्ट द्वारा 10 मई, 2024 को पारित आदेश को गलत मानते हुए पलट दिया और पत्नी की अपील स्वीकार कर ली। इस मामले में विवाहिता अपने…
रांची। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में पत्नी के मायके से ससुराल नहीं जाने के बाद कहा सुनी में दामाद ने चाकू से पत्नी, ससुर और साली पर हमला कर दिया। इस घटना में ससुर की मौत हो गई, जबकि पत्नी-साली गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से दामाद फरार है। घटना गुरुवार देर रात हुई। ससुर की पहचान…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने पत्नी की हत्या से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को रद्द कर दिया है। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार को न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनाया। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले में कोई भी प्रत्यक्षदर्शी गवाह उपलब्ध नहीं है। अभियोजन पक्ष की पूरी कहानी केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है, लेकिन…
मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा चौक स्थित वैशाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने एकमा चौक स्थित वैशाली नहर पुल के नीचे पानी में एक कार को डूबा हुआ देखा। कार का केवल ऊपरी हिस्सा ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत देवरिया…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं। यह फैसला मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं का अधिकार है कि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल मिले। कोर्ट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अलग-अलग जेंडर के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें और वहां पूरी प्राइवेसी सुनिश्चित करें। साथ…
कोझिकोड । राज्यसभा सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से बात की और उन्हें सांत्वना दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और वह दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वी. श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “राज्यसभा सांसद और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन…
पटना । बिहार के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। गया के आमस से दरभंगा तक बनने वाले बिहार के पहले नॉर्थ-साउथ एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। संसद में दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पुष्टि की कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2026 तक इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। ये एक्सप्रेसवे न केवल बिहार के सात जिलों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि आने वाले…
पटना । बिहार में जमीन से जुड़े झगड़ों में पुलिस के दखल को लेकर अब कड़े नियम लागू होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जो 1 फरवरी से पूरे राज्य में प्रभावी होंगी। दरअसल, ‘जन कल्याण संवाद’ के दौरान लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पुलिस कानून-व्यवस्था के नाम पर जमीन कब्जाने या निर्माण कार्य में अनावश्यक दखल देती है। इसे देखते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि अब भूमि विवाद राजस्व और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे, न कि पुलिस…
जमशेदपुर । जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों अपराधी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, हथियारों की बरामदगी के लिए तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनने की कोशिश की और पुलिस पर…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार शाम आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी सहित कुल 31 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कक्षा पहली से 10वीं तक के सरकारी, स्थायी मान्यता प्राप्त एवं स्थापना-स्वीकृत विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 519.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इसी तरह मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दर भी दोगुनी की गई है। अब कक्षा पहली से चौथी तक 1200 रुपये, पांचवीं और…