Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
- बड़ी खुशखबरी! अब रांची एयरपोर्ट से सीधे भर सकेंगे विदेश की उड़ान
- दुनिया में पावर की इस भागदौड़ में एक अलग मिजाज लेकर चल रहा भारत : मोदी
- डेटा, ज्ञान और इनोवेशन ही शक्ति है, ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले पीएम मोदी
- मोतिहारी में भूमाफिया के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद
- अगले साल लागू होगा MDR, व्यापारियों को बड़ी राहत
- सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में 4 एफआईआर दर्ज
- राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट में नहीं मिली जगह
Author: News Maati
रांची। झारखंड उच्च न्यायलय ने टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उच्च न्यायलय के आदेश से आलमगीर आलम को झटका लगा है। दरअसल 26 जून को ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। आलमगीर आलम को रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने बेल देने से इंकार…
नई दिल्ली। झारखंड में एक Coal Block के Allotment में अनियमितताओं के मामले में राउज एवेन्यू की विशेष CBI अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने जेएएस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इस कपंनी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को तीन साल जेल की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने झारखंड में महुआगढ़ी कोल ब्लाॅक के आवंटन में सजा सुनाते हुए कहा कि मौजूदा मामले में कंपनी और उसके निदेशक ने भारत सरकार के साथ धोखाधड़ी करके उक्त ब्लाक हासिल किया था। अदालत ने सीबीआई के इस तर्क को…
वाशिंगटन ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर शुल्क 35 प्रतिशत कर रहे हैं। अमेरिका के इस कदम से दो करीबी साझेदार देशों के बीच दशकों पुराने संबंधों में और दरार आ सकती है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को संबोधित एक पत्र में ट्रंप ने फरवरी में घोषित 25 प्रतिशत शुल्क को और बढ़ाने का निर्णय लेने का जिक्र किया। यह कदम कथित रूप से कनाडा पर ‘फेंटानायल’ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, हालांकि अमेरिका में इस मादक पदार्थ की…
नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके एक्सिओम-4 चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 230 सूर्योदय देखे हैं और कक्षीय प्रयोगशाला में दो सप्ताह के अंत में अंतरिक्ष में लगभग 100 लाख किलोमीटर की यात्रा की है। शुक्ला, पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीवस्की और टिबोर कापू सहित एक्सिओम-4 चालक दल ने भी आईएसएस पर अपना अंतिम अवकाश दिवस बिताया, तथा पृथ्वी पर वापसी की तारीख की नासा द्वारा घोषणा की प्रतीक्षा की। एक्सिओम स्पेस के एक बयान में कहा गया है कि एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) के चालक दल ने पृथ्वी के चारों ओर लगभग 230 परिक्रमाएं पूरी…
गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि समाज उन्हें “बेटी की कमाई खाने” का ताना देता था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग लगातार आरोपी को “बेटी की कमाई खाने” का ताना मार रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी से टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कह रहा था। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह एक ही…
क्वेटा । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया। उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी। बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में यह घटना हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये बसें पंजाब प्रांत की ओर जा रही थीं। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने सड़क जाम कर इन बसों को रोक लिया। एन-70 राजमार्ग के पास सुर-दकई इलाके में बसों को रोका गया। हमलावरों ने कुछ…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपए की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजेंगे। सीएम नीतीश ने 21 जून को ऐलान किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। खास बात यह है कि पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई 1100 रुपए की प्रतिमाह पेंशन राशि मिलने वाली है। पहले यह राशि 400 रुपए थी, जिसे हाल ही में सरकार ने बढ़ाकर 1100…
बलरामपुर । बलरामपुर के उतरौला के रेहरामाफी गांव के रहने वाले छांगुर ने नीतू व नवीन को अंगूठी देकर अपना मुरीद बनाया। मुम्बई के हाजी अली दरगाह पर तकरीबन डेढ़ दशक पहले नवीन व नीतू की मुलाकात छांगुर से हुई थी। उस समय नीतू व नवीन के कोई संतान नही थी। छांगुर उर्फ पीर बाबा ने दोनों को अंगूठी देकर मन की मुराद पूरी होने की बात कह संतान होने की दुआ दी। यहां से छांगुर की नीतू, नवीन के साथ नजदीकी बढ़ने लगी। छांगुर जब मुम्बई जाता था तो नीतू नवीन के घर पर रूकता था। कुछ दिनों बाद…
लंदन । पुरातत्वविदों ने समंदर के अंदर 300 साल पुराना जहाज का मलबा खोज निकाला है। बताया जा रहा है कि इस जहाज के मलबे में बेशकीमती खजाना मौजूद है, जिसकी कीमत 101 मिलियन पाउंड यानी लगभग 11.74 अरब रुपये है। नोसा सेन्होरा डो काबो नामक यह जहाज साल 1721 में मेडागास्कर के पास समुद्री डाकुओं के एक बड़े हमले में डूब गया था। पुर्तगाली जहाज भारत के गोवा से माल लेकर लिस्बन जा रहा था, तभी उस पर समुद्री डाकुओं ने हमला बोल दिया था। उस समय गोवा पर पुर्तगाल का शासन हुआ करता था। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द…
नई दिल्ली । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री करने जा रही है। इसे भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार के लिए अहम माना जा रहा है। टेस्ला 15 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में अपना पहला ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ खोलेगी। इससे भारत में टेस्ला के आने का रास्ता खुल गया है। टेस्ला ने मार्च में 4,000 वर्ग फुट की जगह किराए पर ली थी। यह जगह मुंबई में ऐपल के बड़े स्टोर के पास है। टेस्ला भारत में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। जून में कंपनी ने मुंबई के कुर्ला वेस्ट…