Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
- अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
Author: News Maati
सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर जारी किया नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने देश के कई राज्यों में लागू धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। नेशनल काउंसिल ऑफ चर्चेज इन इंडिया (एनसीसीआई) द्वारा दायर इस याचिका में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा के ऐसे कानूनों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट ने संबंधित राज्यों से चार हफ्तों के अंदर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि ये कानून मौलिक अधिकारों, खासकर धार्मिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत आजादी और समानता के अधिकार का…
पटना । बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार अब देश के सबसे तेजी से विकास कर रहे राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 76 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने यह जानकारी विधानमंडल में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में दी। फाइनेंस मंत्री ने बताया कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय दर 7.3 प्रतिशत से काफी अधिक है। वृद्धि के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर तमिलनाडु है। यादव ने कहा कि बिहार…
रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, लेकिन मां और छोटी बहन की हालत गंभीर है। सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला हाई कोर्ट की वकील है, उनके साथ उनका सीए बेटा और नाबालिग बेटी ने भी जान देने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां और बहन ने भी जहर खाकर जान देने…
पटना। बिहार में रेलवे के लिए 10,379 करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटित हुआ है और सबसे बड़ी बात बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। बुलेट ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी। बिहार में करीब 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार में रिकॉर्ड बजट से रेल विकास को नई रफ्तार मिलेगी। राज्य में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए 10,379 करोड़ का बजट आवंटन करने से बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक रेल अवसंरचना और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा। बिहार में पहली बुलेट ट्रेन राज्य के लिए गेम-चेंजर…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 और निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,088.40 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व इन्फ्रा और ऑटो शेयरों ने किया। निफ्टी इन्फ्रा (2.26 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.13 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी ऑयलएंडगैस (2.04 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.88 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (1.87 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.08…
रांची। भाजपा ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें वार्ड संख्या 19 से वह पार्षद भी रही है। वह रांची नगर निगम क्षेत्र में अकेली निर्विरोध पार्षद बनी थी।रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के भीतर कई दावेदार थे। उनमें अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन समेत कई अन्य दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने रोशनी खलखो को बेहतर प्रत्याशी समझा। इसके पीछे उनका नगर निकाय चुनाव को लेकर किए गए संघर्ष को महत्व मिला है। रोशनी खलखो नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका…
लॉस एंजिल्स । संगीत जगत के ऑस्कर के रूप में लोकप्रिय 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट सामने आ चुकी है। इवेंट का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो कॉम एरिना में चल रहा है, जहां संगीत जगत के सितारे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो रहे हैं। इस बार की सबसे चर्चित जीत तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की रही। दलाई लामा का यह पहला ग्रैमी है, उन्होंने अपनी ऑडियो बुक ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अवॉर्ड जीता। इस कैटेगरी में केतनजी ब्राउन जैक्सन,…
मुंबई । सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव साफ दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।…
धनबाद। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि जहां बम ब्लास्ट हुआ, वहां आमतौर…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय बजट में किए गए प्रविधानों से न केवल झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन का विकास होगा। केंद्रीय बजट में जहां उत्तर भारत में निमहांस-2 (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान) की स्थापना का उल्लेख किया गया। वहीं असम के तेजपुर के साथ-साथ रांची के कांके स्थित भारतीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) को रीजनल एपेक्स इंस्टीट्यूट में अपग्रेड करने की घोषणा की गई। सीआइपी को निमहांस के…