Author: News Maati

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों का ओपीडी इलाज महंगा हाेगा। सदर अस्पताल की तर्ज पर अब ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए पांच रुपये की जगह 10 रुपये देने होंगे। यह प्रस्ताव रिम्स में मंगलवार को हुई शासी परिषद की 64वीं बैठक रखा गया। जिस पर सदस्यों ने 10 रुपये करने पर अपनी सहमति जताई है। पहले इसे 20 रुपये करने का प्रस्ताव था, लेकिन अंतिम निर्णय 10 रुपये पर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की, जबकि कांके विधायक सुरेश बैठा, रिम्स निदेशक डा. राजकुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में…

Read More

रांची। धान-चावल का धंधा करने वाली बाबा राइस मिल व करीब 15 आढ़तियों से जुड़े बिहार-झारखंड के 42 ठिकानों पर गुरुवार (29 जनवरी) से चल रही छापेमारी छठे दिन मंगलवार को समाप्त हो गई।इस छापेमारी में जब्त दस्तावेज की जांच के बाद बाबा राइस मिल व सभी आरोपितों के विरुद्ध टैक्स चोरी का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। टैक्स चोरी का वास्तविक आंकड़ा सामने आने के बाद सभी आरोपितों को आयकर विभाग नोटिस करेगा और उनके विरुद्ध जुर्माना तय करेगा। अगर वे जुर्माना देंगे तो ठीक, नहीं तो संपत्ति जब्ती सहित आयकर विभाग के पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं। अब…

Read More

पटना । मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा लाया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में…

Read More

पटना। बिहार पुलिस में 51 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी। इसमें 26 हजार 859 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 हजार 134 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। इसके साथ ही पटना मेट्रो, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रस्तावित नए हवाई अड्डों के लिए बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईएसएफ) की स्थापना की जाएगी। गृह विभाग के बजट में इस पर मुख्य फोकस किया गया है। जानकारी के अनुसार, नवादा में एसआईएसएफ-3 की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं, एसआईएसएफ-4 की स्थापना के लिए मोतिहारी में जमीन हस्तांतरण की…

Read More

मुंबई । अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,739.13 और निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,727.55 पर बंद हुआ। बाजार को ऊपर खींचने का काम रियल्टी और वित्तीय शेयरों ने किया। इसके चलते मुख्य सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी (4.79 प्रतिशत) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (3.27 प्रतिशत) की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर (3.16 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (3.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.02 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के विशेष एपिसोड को देखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सामूहिक भावना को दशार्ने वाला एक प्रेरणादायक मंच है। परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से संवाद करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की गई है। देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के छात्र पहले ही संवाद में शामिल हो चुके हैं, जबकि…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को विभिन्न मुद्दों पर हंगामा होता रहा और इसके चलते सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। सुबह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर और बाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वक्तव्य को लेकर हंगामा हुआ। इसके चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई और बाद में दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं दे रहे हैं। इसके विरोध में कुछ सांसदों ने आसन (अध्यक्षीय चेयर) की ओर कागज फाड़कर फेंके। बाद में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव लाने के…

Read More

रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 2026-27 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि ‘संपन्न बिहार, समृद्ध बिहार’ की थीम पर आधारित इस बजट का कुल आकार 3.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 3.17 लाख करोड़ था। वित्त मंत्री ने पेश किए बजट में विकास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बिहार में नई सरकार के पेश किए गए पहले बजट में राज्य में औद्योगिक…

Read More

मुंबई । भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद से करीब 3,657 अंक उछलकर 85,323.20 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले क्लोजिंग से 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 पर खुला। खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.31 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2254 अंकों यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी…

Read More