Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
भुवनेश्वर । 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष उदित प्रधान को भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘बब्बर शेर’ बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में आरोपी के बहाने कांग्रेस सांसद पर तंज कसा है। इसके अलावा, उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में बीजद और कांग्रेस पर अपराधियों को बचाने का भी आरोप लगाया। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बालासोर के एफएम स्वायत्त कॉलेज की छात्रा के आत्मदाह के लिए बीजद और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि…
नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले ही दिन हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं विपक्ष…
भुवनेश्वर । ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंचेश्वर पुलिस ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष उदित प्रधान को 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उदित को रविवार देर रात हिरासत में लिया गया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना 18 मार्च को हुई। पीड़िता अपनी सहेली और सहपाठी के साथ भुवनेश्वर के मास्टर…
पटना । बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर मतदाता सूची में गहन परीक्षण को लेकर जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इनका आरोप है कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानमंडल परिसर में विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर हंगामा किया। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन एकदम जायज है और यह विरोध चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया है। रविवार को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से एक पेज बनाया और समर्थकों से इसे फॉलो करने की अपील की। तेज प्रताप यादव ने पेज पर अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगाई है। उन्होंने एक नारा, ‘जिसका कायम है प्रताप, वो है आपका अपना तेज प्रताप’ भी लिखा है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक…
रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला ईकाई की ओर से रविवार को सावन मिलन का आयोजन किया गया। अशोकनगर स्थित देवालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के लिए रैंप वॉक, गेम, मुजिकल चेयर समेत कई आकर्षण के केंद्र थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त जी महाराज जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महासभा के सुनील कुमार सहाय, मुकेश कुमार, सदन सिन्हा, दीपक मल्लिक एवम् वरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजित रैंप वॉक में मेघा श्रीवास्तव को पहला, अनामिका को दूसरा व कावेरी सिन्हा…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में तीन मेट्रो कोच रविवार को पुणे से पहुंच गए। मेट्रो के ये तीन कोच पुणे से विशेष 74 पहियों वाले ट्रकों पर रविवार को पटना लाए गए। 15 अगस्त से यहां मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इन्हें पटना-गया-डोभी रूट से राजधानी पहुंचने में लगभग 8 दिन लगे। तीनों कोचों को आईएसबीटी डिपो में रखा गया है, जहां अब इन्हें उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। उतारने के बाद, तकनीकी टीमें इन कोचों के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर ट्रायल से पहले उनकी अच्छी तरह जांच करेंगी। पटना मेट्रों के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल रन आईएसबीटी…
लातेहार । लातेहार जिला मुख्यालय में रविवार को अचानक एक जंगली हाथी आ धमका। शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी को देखकर अफरा- तफरी मच गई थी। लगभग 5 घंटे के मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जिला मुख्यालय से बाहर खदेड़ा गया। वर्तमान समय में उक्त हाथी लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के आसपास भटक रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर के धरमपुर के एरिया में अचानक जंगली हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया था। जंगली हाथी के द्वारा यहां एक महिला के घर के बाहर बाउंड्री को तोड़…
रांची। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को अपने पैतृक गांव बनहोरा में फिर एक बार किसान की भूमिका में नजर आए। बंधु तिर्की सुबह-सुबह हल बैल के साथ अपने खेत में उतरे। सबसे पहले उन्होंने पानी से भरे खेत को जोतने का काम किया, फिर उन्होंने धान की रोपनी भी की। बंधु तिर्की ने कहा कि मेरा मानना है कि आधुनिकता के दौर में बदलाव जरूरी है पर अपनी जमीन और परम्परा से जुड़ाव उससे भी ज्यादा जरूरी है। खेत-खलिहान से ही समृद्ध झारखंड के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता है।…
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक नई स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन एडफाल्सीवैक्स तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग–राष्ट्रीय प्रतिरक्षा संस्थान के सहयोग से विकसित किया है। एडफाल्सीवैक्स नामक वैक्सीन के निर्माण के लिए आईसीएमआर ने कंपनियों से आवेदन मंगवाए हैं। आइसीएमआर के मुताबिक मलेरिया के नए टीके को फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है, जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। आरएमआरसी के वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह ने कहा कि नया टीका मानव संक्रमण को रोक…