Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

    June 18, 2026

    वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी
    • वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार
    • दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
    • पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान
    • आरा में मुठभेड़, पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी के पैर में मारी गोली
    • ईरान-अमेरिका शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम, शुक्रवार से अंतिम समझौते पर शुरू होगी वार्ता : ईरानी विदेश मंत्री
    • जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, ASI समेत 3 हिरासत में
    • मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, जमीन कारोबारी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बन सकते हैं उपराष्ट्रपति, सपोर्ट करने को मजबूर होगा विपक्ष
    India

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बन सकते हैं उपराष्ट्रपति, सपोर्ट करने को मजबूर होगा विपक्ष

    News MaatiBy News MaatiJuly 22, 2025No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के स्वीकार किये जाने के बाद नए उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं के बीच चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इसके लिए पहली पसंद के रूप में सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रिटेन और मालदीव के दौरे लौटने के बाद नए उपराष्ट्रपति के चयन लेकर फैसला हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में नए उपराष्ट्रपति के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी है।

    पिछली बार जब जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बने थे, उस समय भी राजनाथ सिंह का नाम चर्चा में था। लेकिन दो-दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके और पिछले 11 सालों से मोदी सरकार में पहले गृह और अब रक्षा मंत्री का काम संभाल रहे राजनाथ सिंह ने उस समय ही इसके लिए अनिच्छा जता दी थी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर कुछ हलकों में चर्चा हो रही है।

    इसके लिए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन कुछ वरिष्ठ नेता राज्यसभा में नेता सदन के साथ ही स्वास्थ्य और रसायन व उर्वरक जैसे दो-दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा को सरकार से मुक्त कर उपराष्ट्रपति बनाये जाने की संभावना से साफ इनकार कर रहे हैं।

    नीतीश कुमार की संभावनाएं कम : इसके अलावा बिहार से नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी संभावना नगण्य मानी जा रही है। वहीं आरिफ मोहम्मद खान के लंबे राजनीतिक अनुभव और भाजपा व संघ परिवार के साथ वैचारिक समानता को उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे अनुकूल माना जा रहा है।

    लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक जीवन से अलग रहने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया था और फिर बिहार का राज्यपाल बनाया। शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए संसद से कानून बनाने के खिलाफ राजीव गांधी मंत्रीमंडल से इस्तीफे के साथ मुस्लिम कट्टरपंथ और तुष्टीकरण के खिलाफ वे अपने रूख पर लगातार कायम रहे। तीन तलाक से लेकर वक्फ कानून में संशोधन तक में आरिफ मोहम्मद खान ने मोदी सरकार के फैसले का तर्कों के साथ बचाव किया।

    पटना के राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से चर्चा है कि बीजेपी के थिंकटैंक आरिफ मोहम्मद खान को उपराष्ट्रपति बनाने का फैसला कर सकती है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक ऐसा चेहरा हैं जो विवादों से कोसो दूर हैं। बेहद विद्वान आरिफ मोहम्मद खान इस्लामिक कट्टरता से दूर भारतीय समाज संस्कृति को पेश करने वाले शख्स हैं। वह भारत में प्रोग्रेसिव सोच रखने वाले मुसलमानों का चेहरा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल के कार्यकाल को देखें तो उन्होंने खासकर इस्लाम से जुड़े उन्हीं फैसलों को छूआ है जो उसे प्रोग्रेसिस बनाती है। उदाहरण के तौर पर तीन तलाक हो, चाहे वक्फ संशोधन कानून इन तमाम मुद्दों पर आरिफ मोहम्मद खान ने खुलकर मोदी सरकार का साथ दिया है। साथ ही इन फैसलों को मुस्लिम समाज के लिए हितकारी बताते रहे हैं।

    आरिफ मोहम्मद को सपोर्ट करने को मजबूर होगा विपक्ष : आरिफ मोहम्मद का चेहरा अगर उपराष्ट्रपति पद के लिए आगे किया जाता है तो उसपर तथाकथित सेक्युलर पार्टियों को भी मुहर लगाने की विवशता होगी। खासकर बिहार जैसे राज्य जहां इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेट चुनाव में अपनी सेक्युलर छवि बरकार रखने के लिए आरिफ मोहम्मद खान के नाम पर शायद ही खिलाफत करे। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि लालू और नीतीश दोनों से आरिफ मोहम्मद खान के व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद अच्छे रिश्ते रहे हैं। आरिफ मोहम्मद खान के चेहरे पर विरोध करने का जोखिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी भी शायद ही ले। यहां याद दिला दें कि आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम आगे बढ़ाकर विपक्ष का अधिकतम सपोर्ट पा चुकी है। उसी तरह मुस्लिम समाज से आने वाले आरिफ मोहम्मद खान के मामले में दिख सकता है।

    रामनाथ कोविंद वाला दांव : यहां यह भी याद करने वाली बात है कि साल 2017 में रामनाथ कोविंद को बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ाया था। तब कोविंद बिहार के राज्यपाल थे। उस वक्त नीतीश कुमार कांग्रेस और आरजेडी के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे फिर भी बिहार एंगल पर रामनाथ कोविंद का सपोर्ट किया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार के राज्यपाल को राष्ट्रपति बनाया जा रहा है यह बिहारी गौरव की बात है। आरिफ मोहम्मद खान के नाम के साथ भी यही दांव दोहराया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

    June 16, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

    By News MaatiJune 18, 20264

    एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रंप से फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7…

    वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

    June 18, 2026

    वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

    June 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.