Author: News Maati

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो. इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम उर्फ फैजु, मो. मेराज उर्फ बन्दर गेराज और मो. अयान शामिल है। चारों की अलग-अलग तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान इनके पास से एक छह-चक्रीय देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक काले रंग का सैमसंग कंपनी का मोबाइल और एक पीले रंग का रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने गुरुवार की शाम प्रेस वार्ता में बताया कि डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को सूचना मिली थी कि चार-पांच…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य योजना अन्तर्गत चालू योजना के तहत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिक की योजना का नाम बदलने की मंजूरी दी गई। इसके अनुसार अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक होगा। उल्लेखनीय है कि अटल मोहल्ला क्लीनिक को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राज्य भर के शहरी स्ल्म क्षेत्रों के आवासीय इलाकों में खोला गया था। इसकी कुल संख्या तीन लाख 73 हजार है। विश्वविद्यालय विधेयक पर मुहर…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वाशिंगटन में एआई समिट के दौरान अमेरिकी टेक कंपनियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां अमेरिकी स्वतंत्रता का लाभ उठाकर चीन में फैक्टरियां बना रही हैं, भारत में कर्मचारियों को रख रही हैं और अमेरिका के लोगों की अनदेखी कर रही हैं। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये दिन अब खत्म हो चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि बहुत लंबे समय तक अमेरिका की टेक इंडस्ट्री ने एक चरम वैश्वीकरण को अपनाया, जिसने लाखों अमेरिकियों को विश्वासघात और उपेक्षा का अहसास कराया।” उन्होंने कंपनियों पर…

Read More

रांची। रिम्स के सेंट्रल लैब की सुविधा अब मरीजों के लिए सातों दिन चौबीस घंटे उपलब्ध है। रिम्स में चार ब्लड कलेक्शन काउंटर कार्यशील हैं। इससे काउंटर पर भीड़ में काफी कमी आई है। साथ ही भीड़भाड़ के समय में चार अतिरिक्त काउंटर शुरू करने की योजना है। यह जानकारी रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने गुरुवार को रिम्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रिम्स निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट देने के लिए दो काउंटर शुरू किया गया गया है। साथ ही अधिकांश…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत ने बुधवार को अपने एक फैसले में कहा कि जन्म आधारित नागरिकता को समाप्त करने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आदेश असंवैधानिक है। अदालत ने साथ ही देशभर में ट्रंप के फैसले पर अमल पर रोक लगाने वाले अधीनस्थ अदालत के फैसले को बरकरार रखा। यह फैसला ‘9वीं अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ के तीन न्यायाधीशों के पैनल ने सुनाया, इससे पहले न्यू हैम्पशायर के एक संघीय जज ने ट्रंप के आदेश पर रोक लगाई थी। अपील अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन पर उस आदेश को लागू करने पर रोक रहेगी जो…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 3,000 करोड़ रुपए के यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से संबंधित 35 से ज्यादा परिसरों, 50 कंपनियों और 25 से अधिक लोगों के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी,…

Read More

मास्को । रूस के अमूर में गुरुवार को एक एएन24 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं। विमान ने ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरी थी। वह रूस-चीन सीमा के पास स्थित टिंडा की ओर जा रहा था, लेकिन निर्धारित लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस फ्लाइट को साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस संचालित कर रही थी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, विमान में कथित तौर पर हवा में ही आग लग गई और वह…

Read More

पटना । बिहार में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि “हम (महागठबंधन के सभी दल) चुनाव बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं। हमारे पास यह विकल्प है।” तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने…

Read More

नई दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। विपक्षी पार्टी बिहार में वोटर लिस्ट के लिए किए जा रहे स्पेशल इंसेसिंव रिवीजन , ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है। गुरुवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर सियासी वार करते हुए कहा, इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुए है कि विपक्ष के नेता को इस देश से कोई मतलब ही नहीं है। उन्हें कभी किसी ने गंभीर राजनीति करते हुए देखा है? भाजपा सांसद ने आरोप लगाया वह मुश्किल से दो मिनट…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंदन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है।” प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और वे भारत माता की…

Read More